menu-icon
India Daily

देशभर में मौसम का यू-टर्न! 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, फ्तार से चलेंगी हवाएं

18 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने की आशंका है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
देशभर में मौसम का यू-टर्न! 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, फ्तार से चलेंगी हवाएं
Courtesy: Pinterest

IMD Weather Alert: मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज फिर बदलता दिखाई दे रहा है. 18 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं की आशंका के बीच मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत कई राज्यों में मौसम खराब रह सकता है. कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में बारिश और आंधी, 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18 अक्टूबर को मध्यम बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. बारिश और तेज हवा के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो सकती है. बाहर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी देखना बेहतर रहेगा.

यूपी के 20 जिलों में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर, अमरोहा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, कानपुर, बहराइच, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गोरखपुर, सोनभद्र, मऊ, प्रयागराज और देवरिया में भारी बारिश तथा आंधी की चेतावनी दी गई है. इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार और झारखंड में भी बिगड़ सकता है मौसम

बिहार में पटना, गया, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, किशनगंज और कटिहार में बारिश और आंधी की आशंका है. हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. झारखंड के रांची, दुमका, जमशेदपुर, सरायकेला, गुमला, पलामू, रामगढ़ और हजारीबाग में भी अलर्ट है. यहां हवा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.

पहाड़ों में बारिश, तेज हवा और भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और ऋषिकेश में बारिश तथा तेज हवाओं की चेतावनी है. हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. देहरादून में तापमान 15 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, ऊना और सिरमौर में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है. मनाली में तापमान अधिकतम 7 और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

जम्मू-कश्मीर में भी अलर्ट, यात्रा से पहले रखें ध्यान

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, पुंछ, बारामूला, डोडा, कठुआ, अनंतनाग और पहलगाम में बारिश तथा तेज आंधी की संभावना है. हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति पर नजर रखनी चाहिए. तेज बारिश के दौरान संवेदनशील रास्तों पर जाने से पहले स्थानीय प्रशासन की सलाह लेना जरूरी है.

Topics