राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ से कितना हिलेगा चुनाव आयोग? थोड़ी देर में ‘वोट चोरी’ को लेकर करेंगे नए खुलासे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी गुरुवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. इस बात की जानकारी पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है. उम्मीद की जा रही है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दे पर वे अपनी बात रखने वाले हैं.
Rahul Gandhi Press Conference: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी गुरुवार को सुबह 10 बजे एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहे है. जिसका आयोजन दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में किया गया है. इस बात की जानकारी कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है.
राहुल गांधी द्वारा आयोजित किए जा रहे इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के विषय के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन यह उम्मीद लगाई जा रही है कि एक बार फिर से इस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष के नेता वोट चोरी जैसे हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले हैं.
लोकतंत्र के लिए 'हाइड्रोजन बम'
बिहार में वोट अधिकार रैली को समाप्त करते हुए राहुल गांधी ने यह दावा किया था कि उनकी पार्टी द्वारा जल्द ही और भी कई खुलासे किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा था कि वोट चोरी से जुड़े और भी कई खुलासे किए जाएंगे. राहुल गांधी ने इससे पहले भी चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने समापन समारोह ने दावा किया था कि वे जल्द ही कुछ बड़ा खुलासा करने वाले हैं. इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दावा किया था कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में वोटों की हेराफेरी की गई है. उन्होंने कहा था कि वोट चोरी लोकतंत्र के लिए एक हाइड्रोजन बम की तरह है, जो की देश के लोकतांत्रिक ढांचे को पूरी तरह से खतरे में डाल सकता है.
पवन खेड़ा ने दी जानकारी
कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे प्रेस ब्रीफिंग करने वाले हैं. माना जा रहे इस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी अपने द्वारा किए जा रहे 'वोट चोरी' के दावों से जुड़े कुछ नए सबूत पेश कर सकते हैं.
और पढ़ें
- दिल्ली में दर्दनाक हादसा, पुलिस की PCR वैन ने आदमी को कुचला, गुस्साए लोगों ने किया जमकर हंगामा
- जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 1 गिरफ्तार, 377 सिम कार्ड और मोबाइल फोन किए जब्त
- Asia Cup 2025: यूएई को हराकर पाकिस्तान ने सुपर-4 के लिए किया क्वालीफाई, टीम इंडिया से एक बार फिर होगा सामना