Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

हेमंत सोरेन की वॉट्सऐप चैट ने खोली पोल, ED का दावा-बड़े खेल में थे शामिल

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरास 5 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. ईडी के हाथ एक वॉट्सऐप चैट लगी है. इस चैट में कई तरह की जानकारी मिली है.

Gyanendra Sharma

Hemant Soren: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, प्रवर्तन निदेशालय कथित जमीन घोटाले मामले में उनसे पूछताछ कर रही है. ईडी के हाथ एक वॉट्सऐप चैट लगी है, जिसमें संपत्तियों की डिटेल जानकारी मिली है. ये चैट हेमंत सोरेन के करीबी विनोद सिंह ने दिखाई है. ईडी के मुताबिक इन चैट्स में न केवल संपत्तियों के संबंध में गोपनीय जानकारी का आदान-प्रदान की गई है, बल्कि ट्रांसफर पोस्टिंग, सरकारी रिकॉर्ड शेयर करने आदि से संबंधित जानकारी भी शेयर की गई है. 

ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल

ईडी के मुताबिक चैट में ट्रांसफर पोस्टिंग के बारे में भी डिटेल मिली है. साथ ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के कई एडमिट कार्ड मिले हैं. कई और लोगों ने मैसेज में छात्रों के एडमिट कार्ड शेयर किए हैं. 

न्यायिक हिरासत पांच दिन बढ़ी

अदालत ने हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत पांच दिन और बढ़ा दी है. ईडी ने सोरेन के हिरास बढ़ाने की मांग की थी.  बचाव पक्ष की कड़ी आपत्ति के बावजूद अदालत ईडी की मांग मान ली और हिरासत बढ़ा दी. ईडी के अधिकारी सोरोन से अगले 5 दिन और पूछताछ कर सकेंगे. कोर्ट में ईडी के वकील ने 7 दिनों का रिमांड मांगी था, हालांकि, कोर्ट ने 5 दिनों की रिमांड दी. 

31 जनवरी को ईडी ने किया गिरफ्तार

मालूम हो कि कथित जमीन घोटाले में झारखंड़ के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था. ईडी के अधिकारियों ने 7 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया था. इसके बाद विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) अदालत ने उन्हें पांच दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया था. हालांकि हेमंत सोरने 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में शामिल होने विधानसभा पहुंचे थे.