Happy New Year 2024: नए साल की शुरुआत में बदला जम्मू-कश्मीर का इतिहास, लाल चौक के साथ देशभर में लोगों ने ऐसे मनाया जश्न- VIDEO
Happy New Year 2024: कश्मीर के लाल चौक में पहली बार हुई नए साल की धूमधाम. पहली बार जम्मू-कश्मीर के इतिहास में श्रीनगर के लाल चौक में नए साल का जश्न मनाया गया.
Happy New Year 2024: जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार नए साल का जश्न श्रीनगर के लाल चौक में मनाया गया! पर्यटन विभाग ने घंटाघर पर भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक था. सैकड़ों लोग घंटाघर पर जमा हुए. श्रीनगर के लोगों और घूमने आए सैलानियों दोनों को घंटाघर पर जश्न मनाने का बहुत मजा आया.
लाल चौक में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ. सारा श्रीनगर, खासकर लाल चौक स्मार्ट सिटी बनने के बाद बहुत बदल गया है.
खुश हुए सैलानी
घूमने आए लोग भी घंटाघर पर जश्न देखकर हैरान और खुश थे. पर्यटन स्थल गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग पूरी तरह से भरे हुए हैं. पर्यटन विभाग ने पूरे कश्मीर घाटी में नए साल की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है. पहलगाम और सोनमर्ग में भी कई जश्न मनाए जा रहे हैं.
और पढ़ें
- Numerology Predictions for 01 January 2024 : अपनी बर्थ डेट से जानें आपके लिए कैसा रहेगा नया साल 2024 का पहला दिन सोमवार
- Aaj Ka Panchang 01 January 2024 : आज का पंचांग, जानें नववर्ष के पहले दिन का शुभ मुहूर्त और अशुभ काल का क्या रहेगा समय
- पहाड़ों की सुंदरता को बर्बाद कर रहा है पर्यटकों का कचरा, IFS अधिकारी ने फोटो शेयर कर टूरिस्टों से की अपील