T20 World Cup 2026

G20 Summit Live: राजघाट पर पहुंचे बाइडेन, बापू को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने गमछा ओढ़ाकर किया स्वागत

G20 Summit Live: राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है. शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आए अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे हैं.

Sagar Bhardwaj

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है. शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आए अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज राजघाट पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख दिल्ली के राजघाट पर अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि अर्पित की.

G20 Summit Live Updates

राष्ट्राध्यक्षों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और पुष्पांजलि अर्पित की.

#WATCH | G 20 in India: Heads of state and government and Heads of international organizations pay homage to Mahatma Gandhi and lay a wreath at Delhi's Rajghat. pic.twitter.com/v4VhHsdxsD

— ANI (@ANI) September 10, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, अन्य राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा और पुष्पांजलि अर्पित की.

#WATCH | G 20 in India: Prime Minister Narendra Modi, US President Joe Biden, UK PM Rishi Sunak, Australian PM Anthony Albanese, Canadian PM Justin Trudeau, Russian Foreign Minister Sergey Lavrov and other Heads of state and government and Heads of international organizations… pic.twitter.com/nmGjxJIr3s

— ANI (@ANI) September 10, 2023

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

#WATCH | G-20 in India | French President Emmanuel Macron arrives at Delhi's Rajghat to pay homage to Mahatma Gandhi and lay a wreath. pic.twitter.com/TWoqWsgZgn

— ANI (@ANI) September 10, 2023

UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

#WATCH | G 20 in India | United Kingdom Prime Minister Rishi Sunak arrives at Delhi's Rajghat to pay homage to Mahatma Gandhi and lay a wreath. pic.twitter.com/vKbL88xlNi

— ANI (@ANI) September 10, 2023

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचीं.

#WATCH | G 20 in India | Prime Minister of Italy Giorgia Meloni arrives at Delhi's Rajghat to pay homage to Mahatma Gandhi and lay a wreath. pic.twitter.com/t7dr7QGIha

— ANI (@ANI) September 10, 2023

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

#WATCH | G-20 in India | German Chancellor Olaf Scholz arrives at Delhi's Rajghat to pay homage to Mahatma Gandhi and lay a wreath. pic.twitter.com/9sBlMyEDas

— ANI (@ANI) September 10, 2023

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे.

#WATCH | G 20 in India | President of South Korea Yoon Suk Yeol arrives at Delhi's Rajghat to pay homage to Mahatma Gandhi and lay a wreath. pic.twitter.com/1iTcurtmm5

— ANI (@ANI) September 10, 2023

 इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने 18वें जी20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सहित 30 से अधिक देशों और संगठनों के नेताओं से मुलाकत की.

शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन के पहला दिन में बेहद महत्वपूर्ण रहा. शनिवार को जी20 के नई दिल्ली घोषणापत्र पर सहमति बनी. इसके अलावा जी20 समूह में अफ्रीकी संघ को औपचारिक रूप से शामिल किया गया. जैव ईंधन गठबंधन और भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक की गलियारे (आईईसीसी ईसी) की घोषणा की गई. भारत, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ ने IECC EC की स्थापना के लिए एक समझौते पर (MoU) पर हस्ताक्षर किए.