IPL 2026 Weather IMD

सलमान खान के पिता सलीम खान की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर किया शिफ्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान को ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. इस खबर के सामने आने के बाद से प्रशंसकों में मायूसी छाई हुई है.

Social Media
Kanhaiya Kumar Jha

नई दिल्ली: सलामन खान के पिता सलीम खान को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है और डॉक्टरों के टीम उनके स्वास्थ्य पर पैनी नजर रख रही है. वही अब खबर है कि हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान को ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. इस खबर के सामने आने के बाद से प्रशंसकों में मायूसी छाई हुई है.

पिता का हाल जानने तुरंत पहुंचे सलमान खान

इससे पहले पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर मिलते ही सलमान खान तुरंत अस्पताल पहुंचे. बाहर निकलते समय वे काले टी-शर्ट और पैंट में नजर आए, साथ में भारी सुरक्षा घेरे में थे. उनका चेहरा चिंतित और उदास दिख रहा था, जिसे देखकर फैंस काफी परेशान हो गए. सलमान ने मीडिया से कोई बात नहीं की और चुपचाप निकल गए. परिवार के अन्य सदस्यों के भी अस्पताल पहुंचने की खबरें आई हैं.

 

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने बॉलीवुड में रचा इतिहास

सलीम खान हिंदी सिनेमा के इतिहास में सलमान-जावेद जोड़ी के रूप में मशहूर हैं. उन्होंने शोले, दीवार, ज़ंजीर, त्रिशूल, मिस्टर इंडिया जैसी क्लासिक फिल्मों की पटकथा लिखी, जो आज भी बॉलीवुड की बेस्ट स्क्रिप्ट्स में गिनी जाती हैं. सलीम खान के बेटे अरबाज़ खान, सोहेल खान और बेटी अर्पिता खान भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं.