IMD Weather

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 साल की उम्र में निधन

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया

X (Twitter)
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता शिवराज पाटिल का आज सुबह निधन हो गया है. इनका निधन महाराष्ट्र के लातूर में हुआ. खबरों के अनुसार, सुबह करीब 6.30 बजे अपने घर पर आखिरी सांस ली. शिवराज पाटिल को उम्र से जुड़ी बीमारियां थीं और उनका इलाज घर पर ही चल रहा था. कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है. साथ ही उनके परिवार के प्रति संवेदना भी जताई है. 

बता दें कि पाटिल ने 1980 से 2004 तक लगातार सात बार लातूर लोकसभा सीट जीती. उन्होंने 1980, 1984, 1989, 1991, 1996, 1998 और 1999 में लातूर सीट जीती, लेकिन 2004 में BJP के रूपाताई पाटिल निलंगेकर से हार गए. उन्होंने 1972 और 1978 में लातूर विधानसभा सीट भी जीती.

शिवराज पाटिल के राजनीतिक करियर की बात करें ते इन्होंने कई बड़े पद संभाले हैं. सन् 2008 में 26/11 के मुंबई टेरर अटैक के दौरान पाटिल देश के गृह मंत्री थे. सिक्योरिटी में चूक की वजह से उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने मुंबई अटैक को रोकने में अपनी नाकामी मानी और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ दिया.

खबर अपडेट हो रही है...