Satyapal Malik Passed Away: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, 79 साल में आरएमएल हॉस्पिटल में ली अंतिम सांसे
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया हैं. वे समय से दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था.
Satyapal Malik passed away: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया हैं. वे समय से दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था. उन्होंने 79 की उम्र में दिल्ली के अस्पताल में आखिरी सांस ली. वह जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय जैसे राज्यों में गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
बता दें मालिक ने अगस्त 2018 से लेकर अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के अंतिम राज्यपाल के रूप में अपनी सेवा दी. उनके कार्यकाल के समय ही 5 अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द कर जम्मू- कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे से हटाया गया था. आज यानी मंगलवार को इस फैसले की छठी वर्षगांठ है.
गोवा और मेघायल में भी दी अपनी सेवाएं
जम्मू-कश्मीर के बाद उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया. इसके बाद उन्हें अक्टूबर 2022 तक मेघालय के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवा दी. सत्यपाल मलिक का राजनीतिक जीवन 1970 के दशक में एक समाजवादी चेहरे के रूप में शुरू हुआ. वे 1974 में 'भारतीय क्रांति दल' के टिकट पर बागपत से उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने थे. इसके बाद में उन्होंने लोकदल के महासचिव के रूप में कार्य किया और 1980 से 1989 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद बने.
राजनितिक जीवन
मलिक ने अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न राजनीतिक दलों का रुख किया, जिनमें चरण सिंह की भारतीय क्रांति दल, कांग्रेस और वी.पी. सिंह के नेतृत्व वाली जनता दल शामिल हैं, और अंत में 2004 में वे भाजपा में शामिल हो गए.