कोलकाता के होटल में लगी आग, 9 लोगों की मौत-कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट (फ्री स्कूल स्ट्रीट) पर स्थित एक होटल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब नौ लोगों की मौत हो गई. आग सुबह करीब 2 बजे चार मंजिला इमारत में लगी.

X
Shilpa Srivastava

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट (फ्री स्कूल स्ट्रीट) पर स्थित एक होटल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब नौ लोगों की मौत हो गई. आग सुबह करीब 2 बजे चार मंजिला इमारत में लगी, जिसमें होटल था. होटल में ठहरे कई मेहमान बांग्लादेशी नागरिक थे, जो इलाज के लिए कोलकाता आए हुए थे. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कई लोगों को सुरक्षित निकाला. 

बता दें कि सुबह 3 बजे के बाद नौ लोगों को बचाकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. साथ ही यह पता लगा रहे हैं कि होटल में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा उपाय और फायर फाइटिंग व्यवस्था थी या नहीं. फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है.


कोलकाता के एक होटल में जब आग लगी तो ज्यादातर लोग उस समय सो रहे थे. धुएं और लपटों को देखकर परिसर में अफरा-तफरी मच गई.सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. उन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. दमकल विभाग की टीम ने मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि आग क्यों लगी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है.