menu-icon
India Daily

कोलकाता के होटल में लगी आग, 9 लोगों की मौत-कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट (फ्री स्कूल स्ट्रीट) पर स्थित एक होटल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब नौ लोगों की मौत हो गई. आग सुबह करीब 2 बजे चार मंजिला इमारत में लगी

Shilpa Shrivastava
कोलकाता के होटल में लगी आग, 9 लोगों की मौत-कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Courtesy: India Daily

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट (फ्री स्कूल स्ट्रीट) पर स्थित एक होटल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब नौ लोगों की मौत हो गई. आग सुबह करीब 2 बजे चार मंजिला इमारत में लगी, जिसमें होटल था. होटल में ठहरे कई मेहमान बांग्लादेशी नागरिक थे, जो इलाज के लिए कोलकाता आए हुए थे. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कई लोगों को सुरक्षित निकाला. 

बता दें कि सुबह 3 बजे के बाद नौ लोगों को बचाकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. साथ ही यह पता लगा रहे हैं कि होटल में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा उपाय और फायर फाइटिंग व्यवस्था थी या नहीं. फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

खबर अपडेट हो रही है...