IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'150 DM को अमित शाह ने धमकाया', जयराम रमेश के दावे पर EC ने मांगी डिटेल

Jairam Ramesh Claim: इलेक्शन कमीशन ने कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश से उनके उस दावे को लेकर डिटेल मांगी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि काउंटिंग से पहले अमित शाह ने 150 डीएम को फोन कर धमकाया था.

India Daily Live

Jairam Ramesh Claim: चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश से उनके सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से दिए गए सार्वजनिक बयान के लिए तथ्यात्मक जानकारी और विवरण मांगा है. सोशल मीडिया पोस्ट में जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव के लिए काउंटिंग से कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 150 डीएम को फोन किए थे. चुनाव आयोग ने आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए आज शाम तक उनका जवाब मांगा है.

एक जून की शाम चार बजकर 36 मिनट पर जयराम रमेश ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने लिखा था कि निवर्तमान गृह मंत्री आज सुबह (शनिवार) से ज़िला कलेक्टर्स से फ़ोन पर बात कर रहे हैं. अब तक 150 अफ़सरों से बात हो चुकी है. अफ़सरों को इस तरह से खुल्लमखुल्ला धमकाने की कोशिश, निहायत ही शर्मनाक है एवं अस्वीकार्य है.

जब जयराम लगा रहे थे आरोप, चल रही थी वोटिंग

एक दिन पहले जब कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ये आरोप लगा रहे थे, तब लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए देश की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी थी. कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा. मुलाकात के दौरान विपक्षी दलों की गठबंधन की ओर से कुछ मांग रखी जाएगी.

दावा किया जा रहा है कि विपक्षी दलों की ओर से मांग की जाएगी कि सुप्रीम कोर्ट के मार्गदर्शन में VVPAT में पर्ची का मिलान किया जाए. इसके अलावा, पोस्टल बैलेट की काउंटिंग पहले और हर राउंड की गिनती के बाद उम्मीदवारों को डेटा दिया जाए. जब प्रत्याशी डेटा से संतुष्ट हो जाएं, तब अगले राउंड की काउंटिंग शुरू की जाए.