West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

दिल्ली चुनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर चुनाव आयोग की रेड

चुनाव आयोग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर छापा मारा है. दिल्ली में उनके कपूरथला हाउस में तलाशी लेने पहुंची चुनाव आयोग की टीम पहुंची है. दिल्ली पुलिस भी चुनाव आयोग के साथ है.

Social media
Hemraj Singh Chauhan

चुनाव आयोग  ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर छापा मारा है. दिल्ली में मान के कपूरथला हाउस में तलाशी लेने चुनाव आयोग की टीम पहुंची है. दिल्ली पुलिस भी चुनाव आयोग के साथ है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच में ये रेड की गई है. बता दें कि सीएम भगवंत मान दिल्ली के स्टार प्रचारकों में से एक हैं. वो आप के कई उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं.

गुरुवार को भी भगवंत मान दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार आतिशी के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं. भगंवत मान के दिल्ली आवास पर रेड की खबर की पुष्टि CM आतिशी ने भी की है. दिल्ली में गुरुवार को मान ने तुगलकाबाद और अमृतपुरी गढ़ी में भी चुनावी सभाएं की.