मुंबई के मजगांव इलाके में गणपति जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद रविवार और सोमवार की दरमियानी रात तनाव की स्थिति पैदा हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने पास की एक इमारत से गणपति जुलूस पर अंडे फेंके. इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया.
घटना के बाद भीड़ में जय श्री राम और वंदे मातरम के नारे लगाए गए. इसी दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित किया.
अखिल पब्लिक फेस्टिवल कमेटी के अध्यक्ष हितेश जाधव ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि भगवान गणपति का आगमन हो चुका था और पास की इमारतों से किसी ने अंडे फेंके, जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया.
Mumbai, Maharashtra: Deputy Secretary of Mazgaon Cha Maurya Ganpati Mandal Vivek Rane says, "While we were organising the Ganpati Aagaman procession, there is a building just 30 to 40 metres away from the pandal. Some anti-social elements from a nearby building opposite the… pic.twitter.com/C3oU7eFqkh
— IANS (@ians_india) August 23, 2026
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Akhil Public Festival Committee President Hitesh Jadhav said, "The incident that took place here today is condemnable. The arrival of Lord Ganpati had already happened, and someone from nearby buildings threw 'Baida' (egg in Marathi). After the… https://t.co/lRH6gtZeQW pic.twitter.com/qT2YLYgGD2
— ANI (@ANI) August 24, 2026
जाधव ने बताया कि पुलिस से अगले 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार की ओर से मदद का आश्वासन मिला है और मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद है.
घटना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजगांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. हालांकि, फिलहाल पुलिस की ओर से घटना को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Heavy police security deployed in Mumbai’s Mazgaon area after Ganesh festival organisers alleged that eggs were hurled at their procession during the idol's arrival. pic.twitter.com/nGqunMrpu9
— ANI (@ANI) August 24, 2026
During the Ganpati Aagman procession in Mazgaon, Mumbai eggs were thrown from a building
— Hindutva Vigilant (@Viglnthindutva) August 24, 2026
Their hatred for Hindus is real pic.twitter.com/Hcp1HVzR7c
स्थानीय लोगों ने इस घटना की तुलना अगस्त 2022 में नागपाड़ा के कमाठीपुरा इलाके में हुई घटना से की है. उस समय गणेश प्रतिमा के जुलूस पर अंडे फेंके जाने के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प हुई थी. पुलिस ने उस मामले में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और 295ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. बाद में आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था.