US Israel Iran War

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से जुड़े 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने बुधवार को एक चल रही जांच के सिलसिले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी की.

Pinterest
Shilpa Srivastava

केरल: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के 10 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है. बता दें कि ये छापेमारी एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच का हिस्सा है, जिसमें पिनाराई विजयन की बेटी वीना विजयन की कंपनी भी शामिल है. ED के अनुसार, ये छापेमारी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड मामले से जुड़ी है. 

अधिकारियों का कहना है कि CMRL से कई लोगों को फर्जी खर्चों के नाम पर पैसा ट्रांसफर किया गया है. एजेंसी के अनुसार, वो इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि जब कोई काम ही नहीं था, तो बिजनेस पेमेंट के नाम पर गैर-कानूनी तरीके से पैसे क्यों ट्रांसफर किए गए. 


कितना पुराना है ये मामला:

यह मामला साल 2019 में सामने आया था. उस समय आयकर विभाग ने CMRL के ऑफिसेज पर छापेमारी की थी. इसके बाद पिछले साल अप्रैल महीने में सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) ने वीना विजयन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. ​​जनवरी 2024 में, केंद्र सरकार ने इस मामले की गहरी जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद मार्च 2024 में, ED ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया.