दो महिला मरीजों से रेप, डॉक्टर ही बना हैवान, घरवालों ने पीटकर पहुंचाया ICU, कोलकाता के बाद दहला ये राज्य
कोलकाता कांड के बाद ओडिशा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. आरोप है कि यहां एक डॉक्टर ने दो महिला मरीज के साथ रेप जैसे वारदात को अंजाम दिया है. इस पर गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर की इतनी पिटाई कर दी कि उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है. साथ ही दोनों महिला भी इसी अस्पताल में एडमिट है. फिलहाल पुलिस ने परिजनों दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.
ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दो महिला मरीजों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है. दिलबाग सिंह ठाकुर नाम के इस डॉक्टर पर बीते रविवार को यह घिनौना कृत्य करने का आरोप लगा है. पीड़ित महिलाएं एमबीबीएस के दूसरे वर्ष के छात्र की मां और चाची है. इस घटना के बाद एमबीबीएस के छात्रों ने दिलबाग सिंह ठाकुर को पकड़कर जमकर पीटा. खबरों के मुताबिक डॉक्टर को आईसीयू में भर्ती कराया गया है. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कोलकाता में एक महिला डाक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद डाक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आरोपी डॉक्टर दिलबाग सिंह ठाकुर की उम्र 32 वर्ष है और वो मध्य प्रदेश का रहने वाला है. आरोपी कार्डियोलॉजी विभाग में वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर है. वह पोस्ट डाक्टरल अध्ययन कर रहा है.
आरोप है कि ठाकुर ने मरीजों के साथ उस समय बलात्कार किया जब वे दिल से हार्ट से जुड़ी हुई संभावित समस्याओं की जांच के लिए उसके पास गई थी. ओडिशा के चिकित्सा शिक्षा निदेशक के नेतृत्व में इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. यह घटना एक बार फिर डॉक्टरों और मरीजों के बीच विश्वास के रिश्ते पर सवाल खड़ा करती है.
डॉक्टर ने किया दो महिला मरीज का रेप
महिला के रिश्तेदारों के मुताबिक जिस अस्पताल में डॉक्टर ने दो मरीज का यौन उत्पीड़न किया, तब उन दोनों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि डॉक्टर की हालत गंभीर है और वह उसी अस्पताल में आईसीयू में एडमिट है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर के अनिल मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया.
पीड़िता और आरोपी एक ही अस्पताल में भर्ती
एफआईआर में डॉक्टर पर दो महिला मरीजों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. उन्होंने कहा, कानूनी कार्रवाई के लिए मरीजों के बयान दर्ज किए जाएंगे. दोनों ही मरीज और डॉक्टर उसे अस्पताल में भर्ती है. बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित एक मेडिकल अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर को लेकर देशभर में बवाल मची है.