Discount On SUV: गर्दा उड़ा रही हैं ये 7 सीटर SUV, कहीं चूक ना जाए पर डिस्काउंट वाला ऑफर
Discount On SUV: अगर आप SUV लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके 7 सीटर गाड़ी लिए ये सुनहरा अवसर है. कुछ ऑटोमेकर कंपनियां इस महीने गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर चला रही हैं. आइये जानें इनके नाम और ऑफर.
Discount On SUV: अगर आप लंबे समय से कार लेने का मन बना रहे हैं और बजट के कारण पीछे हट जाते हैं तो ये समय आपके लिए बेहतर है. कई कार कंपनियां अपनी बेहतर SUV पर ऑफर दे रही हैं वो भी 4-7 नहीं बल्की 7 सीटर लग्जरी कारों पर. हम आपको आज उन गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो इस महीने भारी छूट पर मिल रही हैं.
हाल ही में कई कंपनियों ने कार मॉडल्स पर भारी छूट की पेशकश की है. हम आपको उन 7-सीटर कारों के बारे में बता रहे हैं जो भारी छूट में मिल रही है. आइये जानें इनकी डिटेल.
महिंद्रा XUV700
इसमें फिलहाल बंपर छूट मिल रहा है. महिंद्रा AX5 7-सीटर वेरिएंट पर 1.3 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट है. वहीं सभी अन्य वेरिएंट 1.5 लाख रुपये के कैश डिस्काउंट है. हालांकि, महिंद्रा XUV700 के 2024 मॉडल पर छूट नहीं हैं. दाम की बात करें तो XUV700 की मुंबई में ऑन रोड 16.80 लाख से 32.89 तक है.
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन
महिंद्रा 2023 मॉडल स्कॉर्पियो-एन पर भी छूट मिल रही है. ये ऑफर हाई-स्पेक Z8 और Z8L वेरिएंट पर है. 4WD डीजल वेरिएंट पर 1 लाख रुपये नकद और 2WD पेट्रोल-डीजल ट्रिम पर 60,000 रुपये फ्लैट छूट है. कीमत की बात करें तो ये मुंबई में 16.64 लाख से लेकर 29.94 लाख रुपये ऑन-रोड है.
टाटा सफारी
टाटा की सफारी पर भी आकर्षक छूट है. इसे प्री-फेसलिफ्ट स्टॉक ऑफर कहा जा रहा है. इसमें 1.25 लाख रुपये नगद छूट है. हालांकि, आपको फेसलिफ्टेड मॉडल पर लगभग 80,000 रुपये की छूट मिलेगी. फिलहाल मुंबई में सफारी की कीमत 19.58 लाख रुपये से 33.09 लाख रुपये तक ऑनरोड है.
हुंडई अल्काजार
हुंडई भी अच्छा डिस्काउंट दे रही है. जून में अल्काज़ार पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 70,000 रुपये की छूट है. इसके साथ ही इसमें 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है. छूट के बिना, अल्काजार मुंबई में 19.78 लाख से 25.71 लाख रुपये तक है.
रेनॉ ट्राइबर
सबसे किफायती 7-सीटर कार में से एक है. इस महीने इसमें 45,000 रुपये तक छूट है. 20,000 रुपये का कैश, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस है. ये ऑफर सिर्फ जून के लिए है. कीमत की बात करें तो मुंबई में ऑन रोड 7.04 लाख से 10.47 लाख तक जाती है.