मीडिया में यूट्यूबर ध्रुव राठी की नागरिकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कहा जा रहा है कि ध्रुव एक विदेशी नागरिक हैं और जब वह विदेशी हैं तो वह भारत में प्रोटेस्ट कैसे कर सकते हैं? हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी ने अपना पासपोर्ट दिखाते हुए अपने भारतीय होने का सबूत दिया है. ध्रुव अपना पासपोर्ट दिखाते हुए बोले, 'मैं भारतीय नागरिक हूं, था और रहूंगा...'
I was not arrested or detained, I was KIDNAPPED. Thank you for your support, here's the full story 👇 https://t.co/gcN8cAUOmY
— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) October 11, 2026Also Read
दरअसल, भाजपा नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी भास्कर राव ने पत्र लिखकर ध्रुव राठी की नागरिकता, वीजा और इमिग्रेशन स्टेटस की जांच की मांग की थी. भास्कर राव ने अपने पत्र में कहा था कि 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में SIR यानी वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में ध्रुव राठी ने हिस्सा लिया था. उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि ध्रुव राठी के पास जर्मन नागरिकता है और अगर ऐसा है तो भारत की चुनावी प्रक्रिया से जुड़े एक संगठित राजनीतिक प्रदर्शन में उनका शामिल होना किन नियमों के तहत अनुमत है.
अब हिरासत से रिहा होते ही ध्रुव राठी ने अपना पासपोर्ट दिखाते हुए इन अफवाहों का खंडन किया है. ध्रुव ने कहा कि वो एक भारतीय नागरिक हैं और हमेशा भारतीय ही रहेंगे.