दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए आतंकियों का कबूलनामा, रची जा रही थी 26/11 से भी बड़े हमले की साजिश

Delhi Terrorist Arresred: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने ISIS मॉड्यूल के आतंकियों को गिरफ्तार किया था. इन आतंकियों ने पूछताछ में खौफनाक खुलासे किए हैं.

Amit Mishra

Delhi Police Arrests Wanted Terrorists: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने ISIS मॉड्यूल के आतंकियों को गिरफ्तार किया था. अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सामने गिरफ्तार आतंकियों ने खौफनाक खुलासा किया है. पुलिस की पूछताछ में आतंकियों ने बताया कि उनके निशाने पर देश के कुछ मंदिर और बड़े अन्य संवेदनशील इलाके थे. इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि ये आतंकी 26/11 मुंबई हमले से भी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे.

रची जा रही थी खौफनाक साजिश

मुंबई का चाबड़ हाउस और अयोध्या का राम मंदिर भी आतंकियों के निशाने पर था. आंतकियों ने ये भी खुलासा किया कि उनका मकसद देश के कुछ बड़े हिंदू नेताओं को भी टार्गेट करना था. आतंकी शहनवाज ने पूछताछ में बताया कि उसने मुंबई, सूरत, वड़ोदरा, गांधीनगर और अहमदाबाद में बड़े नेताओं के रूट की रेकी की थी, ताकि IED से ब्लास्ट करके उनकी हत्या की जा सके. साथ ही देश के रई हिस्सों में भी रेकी की गई थी.

सीमा पार से जुड़े तार

पुलिस की पूछताछ में आतंकियों ने कबूल किया कि वो एक खास दिन पर आतंकी हमला करने वाले थे. जिसकी तारीख पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं को तय करनी थी. देश में मुंबई के 26/11 आतंकी हमले से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाने साजिश थी. पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि शाहनवाज को साथी आतंकियों को ब्लास्ट करने की ट्रेनिंग देने की हिदायत मिली हुई थी. शाहनवाज की बीवी स्पेशल सेल की रेडार पर है. सूत्रों के मुताबिक, शहनवाज की तरह वो भी कट्टरपंथी है.

 

दिल्ली को दहलाने की साजिश

स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए तीनों आतंकी गुजरात में हुए अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले के मास्टरमाइंड भगोड़े फरतुल्लाह गौरी और उसके दामाद शाहिद फैसल के संपर्क में थे. जो अब पाकिस्तान में ISI की सुरक्षा में रहते हैं. तीनों आतंकी पाकिस्तान के इन्हीं आकाओं के आदेश पर दिल्ली में भी किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: नांदेड़ में 24 घंटे के भीतर 24 मरीजों की हुई मौत, मृतकों में 12 नवजात शामिल...मचा हड़कंप
 

पढ़ें देश से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें