IAS फैक्ट्री कहे जाने वाले ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर में भरा पानी, 2 छात्रों की मौत, कई लापता
New Delhi News: राजधानी नई दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर में पानी भर जाने की वजह से दो स्टूडेंट्स की मौत हो गई है. इस हादसे पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मजिस्ट्रेट लेबल की जांच के आदेश दिए हैं. यह समिति 24 घंटों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
Social Media
New Delhi News: राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण दो छात्रों की मौत हो गई है.वहीं कई छात्र लापता हैं.बचाव दल ने एक और लड़की का शव बरामद किया है. दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को शाम करीब सात बजे पुराने राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सेंटर से जलभराव की सूचना मिली थी.
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक,शाम करीब सात बजे पुराने राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सेंटर से जलभराव की सूचना मिली थी. अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा बचाव अभियान के दौरान एक छात्रा का शव घटनास्थल से बरामद किया गया है. हालांकि दो छात्र अभी भी लापता हैं.