Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

ED ने पेश किया हिसाब, के कविता ने 292.8 में से 100 करोड़ AAP नेताओं को दिए; जानिए बाकी पैसे कहां गए?

Delhi Excise Policy: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले (Delhi Excise Policy) से जुड़े केस में कोर्ट ने के. कविता की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी. आज हुई सुनवाई के दौरान ED ने दावा किया कि कविता ने आप नेताओं को 100 करोड़ रुपये दिए थे.

ANI
India Daily Live

Delhi Excise Policy: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में ईडी ने के कविता के खिलाफ जो चार्जशीट दाखिल की थी उसको लेकर खुलासा सामने आया है. चार्जशीट में ईडी ने 1100 करोड़ के घोटाले की जानकारी दी गई थी. अब खुलासा हुआ है कि BRS नेता के कविता 292.8 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े शामिल हैं. इसमें से उन्होंने अधिकारियों को रिश्वत दी है. इसके साथ ही 100 करोड़ AAP नेताओं को दिए गए थे. बाकी के 192.8 करोड़ इंडो स्पिरिट्स कंपनी का लाभ है.

कविता की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी गई है. विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने इसका फैसला सुनाया है. अदालत ने 29 मई को मामले में आरोपपत्र का संज्ञान लेने के बाद वारंट जारी किए थे. हालांकि, अदालत ने 3 सह-आरोपियों - प्रिंस, दामोदर और अरविंद सिंह को भी जमानत दे दी है.

ED ने किया ये दावा

ED ने दावा किया है कि उन्हें सौंपने से पहले फोन से महत्वपूर्ण सबूत मिटा दिए थे. अब तक की जांच के अनुसार, आप के नेताओं की ओर से विजय नायर ने साउथ ग्रुप (सरथ रेड्डी, के कविता, मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी) से कम से कम 100 करोड़ रुपये लिए हैं. घोटाला सामने आने के बाद कविता ने 3-4 दिनों में करीब 10 फोन बदले हैं. उसके बाद उन्होने क्लाउड के डेटा भी हटा दिया.

कविता के घर में हुई थी बैठकें

आरोपपत्र में यह भी उल्लेख ये भी किया गया है कि पूर्व ऑडिटर बुच्चीबाबू गोरंटला ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने अपने हैदराबाद आवास पर बैठकें आयोजित की थीं. यहां शराब नीति और रिश्वत के निर्माण पर चर्चा की गई थी. ईडी ने आरोप लगाया कि नीति अवैध धन बनाने के इरादे से तैयार की गई थी.

क्या है घोटाला?

दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉड्रिंग हुई है. इसके बाद नीति को रद्द कर दिया गया था. मामले की जांच आगे बढ़ी तो ईडी ने 15 मार्च को हैदराबाद में बंजारा हिल्स स्थित घर से कविता (46) को गिरफ्तार किया था. उसके बाद सीबीआई ने उन्हें तिहाड़ जेल से अपनी हिरासत में लिया था.

केजरीवाल के जेल जाने पर आतिशी का बयान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद आतिशी का बयान आया है. उन्होंने कहा "अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने फर्जी मामले में गिरफ्तार किया है. उन्होंने समर्पण किया लेकिन केंद्र सरकार को शांति नहीं मिली है. उन्हें परेशान किया जा रहा है. उन्हें ऐसी बैरक में रखा गया है जहां कूलर तक की व्यवस्था नहीं की गई है. ऐसे समय में जब दिल्ली का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस, 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, तिहाड़ जेल में अपराधियों को कूलर मुहैया कराया जाता है, लेकिन दिल्ली के लोकप्रिय सीएम अरविंद केजरीवाल को इस कूलर नहीं दिया गया है."