US Israel Iran War IPL 2026

Delhi Crime News: पांडव नगर में ट्यूशन टीचर के भाई ने 4 साल की बच्ची से किया रेप, हालत गंभीर, AIIMS में कराया भर्ती

Delhi Crime News: दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां के पांडव नगर में एक आरोपी ने 4 चार साल की बच्ची के साथ रेप कर दिया. होली के त्योहारी सीजन में वारदात पर लोगों का गुस्सा फूट गया.

India Daily Live

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां पूर्वी दिल्ली इलाके में एक चार साल की बच्ची के साथ युवक ने दरिंदगी कर दी. बच्ची की हालत को देख परिवार वालों के होश उड़ गए. बच्ची को एम्स में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उधर, घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.

ये घटना पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके की है. यहां 4 साल की बच्ची के साथ रेप के आरोप में मुस्लिम युवक अप्पू को थाना मंडवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है. उधर पीड़ित बच्ची को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से एम्स के लिए रेफर किया गया है. 

ट्यूशन टीचर के भाई ने किया रेप

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि चार साल की बच्ची एक घर में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी. आरोप है कि ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर के भाई अप्पू ने ही बच्ची से रेप कर दिया. रोजाना की तरह बच्ची ट्यूशन पढ़ने जाती थी, लेकिन कल टीचर घर पर नहीं थी. इसी दौरान आरोपी ने ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बच्ची से रेप किया. साथ ही किसी को भी न बताने के लिए धमकी भी दी. 

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद बच्ची जब अपने घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ गई. मां-बाप ने उसे देखा तो उनके होश उडड गए. जब उन्होंने बच्ची से पूछा तो उसने पूरी घटना बताई. माता-पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया. थाना मंडवाली ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उधर बच्ची को एम्स के लिए रेफर किया गया है. बच्ची की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है.