IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Delhi Crime News: दिल्ली में डबल मर्डर से मची सनसनी, पड़ोसियों ने बाप-बेटे को चाकू गोदकर मार डाला

Delhi Crime News: मालवीय नगर इलाके में बाप-बेटे की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है. आरोप मृतक के पड़ोसियों पर लगी है.

India Daily Live

Delhi Crime News: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में डबल मर्डर से सनसनी फैल गया है. देर रात केबल का काम करने वाले बाप-बेटे को चार पांच लोगों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी. आरोप मृतक के पड़ोसियों पर लगी है. मृतक जय भगवान के उसपर कई संगीन धाराओं मे मामला दर्ज था. पुलिस ने हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया है. 

केबल का काम करने वाले बाप बेटों की देर शाम चार पांच लोगों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दि. पुलिस को रात 8.06 मिनट पर कॉल मिली उसके बाद मौके पर पुलिस फॉरेनसिक टीम पहुंचकर जांच मे जुट गयी है. पुलिस के अनुसार ये हत्या आपसी रंजिश का मामला है. पुलिस दोनों बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  

चिराग दिल्ली में उस समय सनसनी फैल गई जब चार पांच लोगों ने बाप बेटों की चाकूओं से गोदकर हत्या कर फरार हो गए. मरने वाले दोनों की पहचान जय भगवान उम्र 55 साल औऱ उसके बेटे सुभम उम्र 22 साल के रूप मे हुई है. जय भगवान केबल का काम करता था औऱ इलाके मे हीं पहले से किसी के साथ रंजिश चली आ रही थी.

मृतक के परिवार का आरोप है कि उनके घर पर पहले भी ये लोग पथराव कर चुके हैं. जिसकी शिकायत कई बार पुलिस को की गयी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी. वहीं साउथ जिले के डीसीपी मौके पर पहुंचे थे औऱ उन्होंने बताया कि कॉल मिलने के बाद तुरंत पुलिस पहुंच गई थी. परिवार वालों से पूछताछ कर रही है. हम जल्द हीं हत्या मे शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लेंगे.