Darjeeling Landslide: दार्जलिंग में बारिश और भूस्खलन से मरने वालों का आंकड़ा 18 पहुंचा, प्रभावित क्षेत्रों का कल दौरा करेंगी CM ममता
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर किए गए एक पोस्ट में CM ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए और कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए 6 अक्टूबर को अपने मुख्य सचिव के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी.
Darjeeling Landslide: पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में भूस्खलन से भारी तबाही हुई है. दार्जिलिंग में पुल टूटने और कई जगहों पर लैंडस्लाइड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस आपदा में अबतक 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं. लापता लोगों की लगातार तलाश की जा रही है, साथ ही युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है. वही हादसे में लोगों की मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है, साथ ही प्रभावितों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की है.
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर किए गए एक पोस्ट में CM ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए और कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए 6 अक्टूबर को अपने मुख्य सचिव के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी. उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की, लेकिन राशि का खुलासा नहीं किया. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने महत्वपूर्ण सड़कों को काट दिया है, पुलों को नुकसान पहुंचाया है और आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है.
और पढ़ें
- Darjeeling landslide: दार्जिलिंग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, सड़कें और ट्रेनें बाधित, कई लोगों की मौत
- दार्जिलिंग में लोहे के पुल गिरने का खौफनाक Video आया सामने, देखिए कैसे ताश के पत्ते की तरह गिरा
- दार्जिलिंग में भूस्खलन की तबाही के बाद मंडराया एक और खतरा, भूटान से आई इस चेतावनी ने बढ़ाई उत्तर बंगाल की टेंशन