T20 World Cup 2026

सिर्फ 9 दिनों में 1200 लोगों को लगाया चूना, चीनी आदमी ने किया 1400 करोड़ का स्कैम

नई दिल्ली: बदलते दौर में लोगों की जिंदगी आसान बनाने के लिए तकनीक का बहुत बड़ा योगदान है, जहां एक ओर टेक्नॉलजी की वजह से चीजें आसान हो रही हैं तो वहीं पर ठगी करने वाले भी अपडेट हो रहे हैं और उन्हें पकड़ना उतना ही मुश्किल होता जा रहा है.

Vineet Kumar

नई दिल्ली: बदलते दौर में लोगों की जिंदगी आसान बनाने के लिए तकनीक का बहुत बड़ा योगदान है, जहां एक ओर टेक्नॉलजी की वजह से चीजें आसान हो रही हैं तो वहीं पर ठगी करने वाले भी अपडेट हो रहे हैं और उन्हें पकड़ना उतना ही मुश्किल होता जा रहा है. ताजा मामला कुछ ऐसा ही जिसमें एक चीनी आदमी ने यूपी और गुजरात के लगभग 1200 लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया और पूरे 1400 करोड़ रुपये का स्कैम कर के वापस चीन भाग गया है.

सिर्फ 9 दिन में लगाया 1400 करोड़ का चूना

यह मामला ऑनलाइन फुटबॉल बेटिंग से जुड़ा हुआ है जिसके लिए वू उयान्बे नाम के चीनी शक्ख ने स्थानीय लोगों के साथ एक सट्टेबाजी एप (Dani Data) को लॉन्च किया. यह ऐप सट्टेबाजी पर पैसे लगाने वाले यूजर्स को ज्यादा रिटर्न का लालच दे रहा था लेकिन सिर्फ 9 दिन ऑनलाइन रहने के बाद यह अचानक से बंद हो गया. रिपोर्ट के अनुसार उयान्बे ने इस दौरान लगभग 200 करोड़ रुपये प्रति दिन के हिसाब से लूटे हैं.

यूपी-गुजरात के लोगों को जाल में फंसाया

रिपोर्ट के अनुसार शेन्जेन शहर का रहने वाला वू उयान्बे 2020 से 2022 के दौरान भारत में रहा था और इस स्कैम को अंजाम देने के लिए उसने पाटन और बनासकांठा के कुछ स्थानीय लोगों की मदद ली थी. गुजरात पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया था जिसने बताया कि पहली बार यह मामला जून 2022 में सामने आया था. इस ऐप का यूज गुजरात और यूपी दोनों प्रदेश के लोग कर रहे थे. जहां गुजरात में एसआईटी टीम का गठन हुआ तो वहीं पर यूपी में जांच में जुटी आगरा पुलिस ने इसे CID को सौंपा था.

अब तक 9 लोग हुए गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार इस ऐप को मई 2022 में लॉन्च किया गया था जो कि लोगों को सट्टेबाजी के लिए इनवाइट करने वालों को फ्री अमाउंट देने का लालच दे रहा था और जब तक यूजर इस ऐप को यूज करता तब तक वो उसके बाकी फंड्स से पैसे निकाल रहा था.सीआईडी ने जांच के दौरान 9 लोगों को गिरफ्तार किया जिन्होंने इस स्कैम के मास्टरमाइंड वू उयान्बे का नाम बताया.

गिरफ्तार किए गये लोगों ने बताया कि वू हवाला के जरिए पैसों को इधर-उधर करता था और इसी के लिए उसने कई शेल कंपनियां भी बनाई थी. पुलिस ने जबतक इस मामले में एफआईआर दर्ज की तबतक वू वापस चीन जा चुका था.बदलती दुनिया में तकनीक लोगों की बेहतरी के लिए है लेकिन इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है, ऐसे में लोगों को लोन और बेटिंग वाली ऐप्स का इस्तेमाल बेहद सोच समझकर करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- IND VS IRE, 1ST T20I: नहीं खत्म हो रही अर्शदीप की दिक्कत, बुमराह ने वापसी के साथ ही कर दिया फॉर्म का ऐलान