Assam Assembly Election 2026 US Israel Iran War

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, विनेश फोगाट को मिल गया टिकट

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से उम्मीदवार बनाया गया है.

INSTAGRAM
India Daily Live

Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से उम्मीदवार बनाया गया है. इस लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. गढ़ी सांपला-किलाई से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, होडल से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान और पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट दिया गया है.

सीएम सैनी के खिलाफ हुंकार भरेंगे मेवा सिंह
कांग्रेस ने मेवा सिंह को लाडवा से टिकट दिया है. मेवा सिंह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ हुंकार भरेंगे. इसके अलावा पार्टी ने सुरेंद्र पंवार को सोनीपत, भारत भूषण बत्रा को रोहतक, कुलदीप वत्स को बादली, चिरंजीव राव को रेवाड़ी से और फरीदाबाद एनआईटी से नीरज शर्मा को मैदान में उतारा है.