नतीजों से पहले कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! डीके शिवकुमार बोले- आलाकमान कहे तो...

एग्जिट पोल्स में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा, तो तेलंगाना में बीआरएस और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखी. मामूली अंतर के बाद कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई.

Om Pratap

Congress horse trading fears after exit polls: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम में विधानसभा चुनाव खत्म होने और एग्जिट पोल आने के बाद कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है. हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा है कि अगर आलाकमान कहे, तो मैं पांचों राज्यों में जीतने वाले कांग्रेस विधायकों को संभालने के लिए तैयार हूं. डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को ये बातें एक न्यूज चैनल से बातचीत में कही.

एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है. कांग्रेस को डर है कि इन राज्यों में कांग्रेस के जीते हुए विधायक हॉर्स ट्रेडिंग के शिकार न हो जाएं. कहा जा रहा है कि तीनों राज्यों में कांग्रेस ने अपने विधायकों को निर्देश दिया है कि वो जीतने के बाद सीधे राजधानी पहुंचे. कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में तो चार्टर्ड प्लेन तक की व्यवस्था कर ली गई है. प्लान है कि जीते हुए कांग्रेस विधायकों को कर्नाटक शिफ्ट किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान और मध्य प्रदेश कांग्रेस का भी कुछ ऐसा ही प्लान है.

तीन राज्यों में भाजपा-कांग्रेस, तेलंगाना में कांग्रेस-बीआरएस में कांटे की टक्कर

30 नवंबर यानी गुरुवार शाम को तेलंगाना में खत्म हुए विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद एग्जिट पोल्स आ गए. एग्जिट पोल्स में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा, तो तेलंगाना में बीआरएस और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखी. मामूली अंतर के बाद कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर एग्जिट पोल्स नतीजों में तब्दील होते हैं तो फिर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जोड़तोड़ वाली राजनीति के जरिए सरकार बनाने की कोशिशें हो सकती हैं. इसके अलावा, तीनों हिंदी भाषी राज्यों में निर्दलीय विधायकों या अन्य पार्टियों पर भी सरकार बनाने की स्थिति में मौजूद रहने वाली पार्टी की नजरें होंगी. 

पांचों राज्यों का एग्जिट पोल

एग्जिट पोल 2023- मध्य प्रदेश  (230)

स्रोत बीजेपी कांग्रेस बीएसपी+ अन्य
एबीपी न्यूज-सी वोटर  88-112 113-137 0 2-8
दैनिक भास्कर  95-115 105-120 0 0-15
इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया 140-162 68-90 0-2 0-1
इंडिया टीवी- सीएनएक्स 140-159 70-89 0  0-2
जन की बात    100-123 102-125 0 5
समाचार 24-आज का चाणक्य 139-163 62-86 0 1-9
टाइम्स नाउ-ईटीजी  105-117 109-125 0 1-5
टीवी 9 भारतवर्ष- पोलस्ट्रैट 106-116 111-121 0 0-6

एग्जिट पोल 2023 - तेलंगाना (119)

स्रोत बीआरएस कांग्रेस+ बीजेपी+ AIMIM
एबीपी न्यूज-सी वोटर 38-54 49-65 5-13 5-9
इंडिया टीवी- सीएनएक्स 31-47 63-79 2-4 5-7
जन की बात 40-55 48-64 7-13 4-7
समाचार 24-टुडेज़ चाणक्य 24-42 62-80 2-12 0
रिपब्लिक टीवी- मैट्रिज़ 46-56 58-68 4-9 5-7
टाइम्स नाउ-ईटीजी 37-45 60-70 6-8 5-7
टीवी 9 भारतवर्ष- पोलस्ट्रैट 48-58 49-59 5-10 6-8

एग्जिट पोल 2023 - मिजोरम (40)

स्रोत एमएनएफ जेडपीएम कांग्रेस बीजेपी
एबीपी न्यूज-सी वोटर   15-21 12-18 2-8 0
इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया 3-7 28-35 2-4 0-2
इंडिया टीवी- सीएनएक्स 14-18 12-16 8-10 0-2
जन की बात   10-14 15-25 5-9 0-2
रिपब्लिक टीवी- मैट्रिज़ 17-22 7-12 7-10 1-2
टाइम्स नाउ-ईटीजी   14-18 10-14 9-13 0-2

एग्जिट पोल 2023 - राजस्थान (119)

स्रोत कांग्रेस बीजेपी  अन्य
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया 86-106 80-100 9-18
पोलस्टार 90-100 100-110 5-15
मैट्रिज  65-75 115-30 12-19
एबीपी-सी वोटर 71-91 94-114 9-9

एग्जिट पोल 2023 - छत्तीसगढ़ (90)

स्रोत कांग्रेस बीजेपी अन्य
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया 40-50 36-46 1-5
सी वोटर 41-53 36-48 0-4
मैट्रिज 44-52 34-42 0-2
टाइम्स नाउ-ईटीजी 35 46 4-8
न्यूज 24- पेस मीडिया 48 38 4
पोलस्टार्ट  40-50 35-45 0-3