IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'हमें हटाने के लिए केरल में पंचबलि हो रही है, ये लोग अघोरियों के पास जा रहे हैं...', डी के शिवकुमार ने किया दावा

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि उनके विरोधी केरल जाकर यज्ञ हवन करा रहे हैं. उन्हें हराने के लिए पंचबलि दी जा रही है. यह सब एक राजनेता के इशारे पर हो रहा है. उन्होंने कहा है कि यज्ञ हवन कराने वाले भी कर्नाटक से ही हैं.

Social Media
India Daily Live

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अंतिम चरण के चुनाव से ठीक पहले कहा है कि उनके विरोधी, उन्हें और सिद्धारमैया को हटाने के लिए जानवरों की बलि चढ़ा रहे हैं. केरल के एक मंदिर में इस तांत्रिक क्रिया को अंजाम दिया जा रहा है. उन्होंने दावा किया है कि ऐसा करने वाले लोग कर्नाटक के ही हैं और उन्हीं के इशारे पर ये तंत्र-मंत्र किया जा रहा है. 

गुरुवार को उन्होंने अपने हाथ में बंधे धागे का जिक्र करते हुए गुरुवार को कहा कि यह सब तंत्र मंत्र से बचने के लिए किया जा रहा है, उन पर बुरी नजरें हैं, इसलिए वे इसे पहन रहे हैं. डीके शिवकुमार ने कहा, 'मेरे और मेरी सरकार के खिलाफ कुछ चल रहा है. एक पूजा मेरे खिलाफ कहीं चल रही है. किसी ने मुझे लिखा है कि कौन पूजा करा रहा है और कहां ये पूजा हो रही है.'

बकरी, बैल, भेड़ सबकी हो रही है बलि

डीके शिवकुमार ने दावा किय है कि उन्हें पता है कि कौन यह सब करा रहा है. वे लोग भी कर्नाटक के ही हैं. उन्होंने कहा, 'यह मेरे और मुख्यमंत्री के खिलाफ हो रहा है. एक शत्रु भैरवी योग केरल के राज राजेश्वरी मंदिर में हो रहा है, जिसका मकसद दुश्मनों को खत्म करना है. पंचबलि की जा रही है. एक लाल बकरी, 21 बैल, 3 काली भेड़ और 5 सुअरों की बलि दी जा रही है.  शत्रु भैरवी के बाद ये अघोरियों के पास जा रहे हैं.'

कौन दे रहा है डीके शिवुकमार को खबर?

डीके शिवकुमार का दावा है कि यह प्रथा अब तक चल रही है. जो लोग इस पूजा में शामिल हैं, वे ही जानकारियां दे रहे हैं. डीके शिवकुमार ने किसी का नाम नहीं लिया है. उन्होंने दावा किया है कि यह सब एक राजनेता के इशारे पर हो रहा है. डीके शिवकुमार ने कहा है कि यह उनकी आस्था है, इसलिए उन्हीं पर मैं छोड़ दे रहा हूं. उन्हें कोशिश करने दीजिए कि वे क्या करते हैं. हमारे पर ज्यादा ऊर्जा है जो हमारी हिफाजत कर रहा है.