menu-icon
India Daily

राजस्थान के नये CM चुने जाने पर भजन लाल शर्मा को बधाईयों का तात, जानें तमाम नेताओं ने क्या जाहिर की प्रतिक्रिया?

राजस्थान में विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा को मध्य प्रदेश के अगले नए मुख्यमंत्री चुन लिया गया है. केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित विधायकों से चर्चा करने के बाद सीएम के नाम के तौर पर भजन लाल शर्मा के नाम का ऐलान किया है.

Avinash Kumar Singh
राजस्थान के नये CM चुने जाने पर भजन लाल शर्मा को बधाईयों का तात, जानें तमाम नेताओं ने क्या जाहिर की प्रतिक्रिया?

हाइलाइट्स

  • भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के अगले CM
  • दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा को उपमुख्यमंत्री की कमान

नई दिल्ली: राजस्थान में विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा को अगले नए मुख्यमंत्री चुन लिया गया है. केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित विधायकों से चर्चा करने के बाद सीएम के नाम के तौर पर भजन लाल शर्मा के नाम का ऐलान किया है. मध्य प्रदेश में सीएम के तौर पर मोहन यादव के नाम के ऐलान के साथ दो डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान कर दिया गया है. दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को डिप्टी सीएम की कमान सौंपी गयी है. इसके साथ वासुदेव देवनानी को राजस्थान विधानसभा का स्पीकर चुना गया है. 

'मोदी की गारंटी की जीत'

भजनलाल शर्मा को राजस्थान के अगले CM बनाये जाने पर राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा "आज भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री और विधायक दल के नेता के रूप में प्रस्तावित किया गया. दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे. वरिष्ठ नेता वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे. मैं उन सभी को पूरे राजस्थान की तरफ से एक बार फिर से बधाई देता हूं. ये मोदी की गारंटी की जीत है.

'जमीनी कार्यकर्ता को मौका'

वहीं राजस्थान बीजेपी के कद्दावर नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा ''यह एक शानदार फैसला है. एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को मौका दिया गया इससे बड़ी बात क्या हो सकती है? जिस आदमी ने गरीबी को करीब से देखा है, आम आदमी की जिंदगी जीने वाले और आम आदमी के दर्द को समझने वाले को अवसर दिया गया है. यह बहुत अच्छा फैसला है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का चहुंमुखी विकास होगा."

बाबा बालकनाथ की बड़ी प्रतिक्रिया 

भजन लाल शर्मा के सीएम बनाए जाने पर बीजेपी विधायक बालकनाथ ने कहा "सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमार और बैरवा जी और स्पीकर देवनानी जी के साथ मिलकर राज्य को आगे ले जाएंगे"

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का बड़ा बयान 

भजनलाल शर्मा के सीएम चुने जाने पर राजस्थान बीजेपी विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा "पार्टी सोच-विचारकर फैसले लेती है. राजस्थान बीजेपी को एक मजबूत नेतृत्व मिला है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देता हूं"

सांगनेर सीट से विधायक है भजनलाल शर्मा 

संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले भजनलाल शर्मा पहली बार सांगनेर सीट विधानसभा चुनाव में जीत हासिल किया था. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को उन्होंने 48081 वोटों से हराया है. भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक चुने गए है. वो प्रदेश BJP इकाई में 4 बार प्रदेश महामंत्री रहे है. वो संगठन के आदमी और आलाकमान के करीबी माने जाते हैं. इसके साथ वो ब्रहाम्ण समुदाय से ताल्लुक रखते है.