धौंस जमाने के चक्कर में क्लासमेट के प्राइवेट पार्ट में घुसा दी छड़ी, फट गई आंत, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती
पीड़ित छात्र की मां ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है और स्कूल प्रशासन से छात्रों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की है.
राजधानी दिल्ली से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है जहां 8वीं कक्षा के एक लड़के के साथ उसकी क्लास में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने उसके प्राइवेट पार्ट (मलाशय) में जबरन लड़की डाल दी जिससे लड़के की आंतों को गंभीर नुकसान हुआ. खबरों के अनुसार, लड़के का करीब एक महीने तक इलाज चला.
18 मार्च का है मामला
यह पूरा मामला 18 मार्च का है. पीड़ित 14 वर्षीय लड़के की मां ने घटना को याद करते हुए बताया कि उसकी क्लास के कुछ लड़कों ने पहले उस पर हमला किया और उसके बाद उसका शारीरिक और यौन शोषण किया. इसके बाद उनके बच्चे को झूठ बोलकर क्लास से बाहर जाने के लिए उकसाया गया. उनके बच्चे को बुरी तरह पीटा गया और उसके बाद जबरजस्ती उसके कपड़े उतरवाए गए.
छात्र को नंगा कर छड़ी से पीटा फिर मलाशय में घुसा दी छड़ी
पीड़ित की मां ने आगे बताया कि अन्य छात्रों ने नंगा कर उसे छड़ी से पीटा और फिर उस छड़ी को उसके मलाशय में डाल दिया. इल लड़की की वजह से उसकी आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचा. आरोपी छात्र यहीं नहीं रुके उन्होंने पीड़ित से कहा कि अगर उसने इस बात का जिक्र किसी से किया तो अंजाम बुरा होगा.
बुरी तरह डरा बच्चा
इस घटना के बाद बच्चा बुरी तरह डर गया था. उसने इस घटना का जिक्र किसी से भी नहीं किया और वह उसके पेट में हो रहे असहनीय दर्द को सहे जा रहा था.
मां ने की सीबीआई जांच की मांग
पीड़ित बच्चे की मां ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है और स्कूल प्रशासन से आरोपी छात्रों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
पीड़ित की होगी एक और सर्जरी
महिला का दावा है कि इस घटना के बाद डर के कारण उनका बच्चा रात में जाग जाता है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के मुताबिक उनके बच्चे की अभी एक और सर्जरी होगी.