IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

सेंट्रल नारकोटिक्स टीम पर तस्करों का हमला! फिल्मी अंदाज में भागने की कोशिश, अब वीडियो हुआ वायरल

Narcotics Team Caught Drug Smugglers: कोटा जिले के चित्तौड़गढ़-बारां हाईवे पर स्थित नयागांव टोल नाके पर नारकोटिक्स की जावरा टीम ने तस्करों के वाहन को रोकने की कोशिश की. तस्कर भागने की कोशिश करते हुए न केवल नारकोटिक्स के वाहन से टकराए, बल्कि एक यात्री वाहन को भी टक्कर मार दी.

Twitter
Princy Sharma

Chittorgarh: कोटा जिले के चित्तौड़गढ़-बारां हाईवे पर स्थित नयागांव टोल नाके पर नारकोटिक्स विभाग की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की. टीम ने एक तस्करी के वाहन को रोका, लेकिन तस्करों ने भागने के लिए जानबूझकर अपने वाहन से नारकोटिक्स टीम के वाहन को टक्कर मार दी. साथ ही, एक यात्री वाहन को भी टक्कर मारी, जिससे हड़कंप मच गया. इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके वाहन से 911 किलो से ज्यादा डोडा चूरा बरामद हुआ.

इस मामले को लेकर नारकोटिक्स विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश के मनासा क्षेत्र से बीकानेर की ओर डोडा चूरा तस्करी की जा रही है. सूचना के बाद सीबीएन जावरा सेल की टीम ने 36 घंटे तक संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी. जैसे ही तस्करी के वाहन की पहचान हुई, टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्करों ने भागने की कोशिश की. उन्होंने सीबीएन के वाहन से टक्कर मारी और भागने की कोशिश की, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने तस्करों के प्रयास को विफल कर दिया.

डोडा चूरा हुआ बरामद

तस्करों के वाहन की तलाशीली गई, तो उसमें 45 बोरी डोडा चूरा बरामद हुआ, जिसका वजन 911.540 किलोग्राम था. नारकोटिक्स विभाग ने तस्करों का वाहन जब्त कर लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

नारकोटिक्स टीम को मिली सफलता

यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा थी, जिसमें विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की और तस्करी की कोशिशों को नाकाम कर दिया.