menu-icon
India Daily

इनरवियर और पीरियड्स पर टिप्पणी करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार, छात्रा ने की थी शिकायत

चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में एक यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जिसमें एक छात्रा ने एक प्रोफेसर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उसे करीब तीन साल से परेशान कर रहा है.

Shilpa Shrivastava
इनरवियर और पीरियड्स पर टिप्पणी करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार, छात्रा ने की थी शिकायत
Courtesy: Grok AI

चेन्नई: अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई के एक सीनियर प्रोफेसर को पुलिस ने यौन उत्पीड़न और छात्रा का पीछा करने के लिए गिरफ्तार किया है. इस मामले में फाइनल ईयर की एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा ने चेन्नई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई. उसने प्रोफेसर ज्ञानवेल बाबू पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उसे करीब तीन साल से परेशान कर रहा है. 

छात्रा ने बताया कि इस तरह की हरकत सेकेंड ईयर में शुरू हुई. यह तब शुरू हुआ जब प्रोफेसर को उसके परिवार की आर्थिक समस्याओं के बारे में पता चला. उन्होंने उसे इंटर्नशिप दिलाने में मदद करने का ऑफर दिया, लेकिन फिर बार-बार फोन करने लगा. यही नहीं, गलत और अश्लील मैसेज भेजने लगे, और यहां तक कि उसे पैसे देने का भी ऑफर देता था. 

इनरवियर और पीरियड्स पर करता था चर्चा:

छात्रा ने दावा किया कि थर्ड ईयर में यह सब बहुत ज्यादा बढ़ गया. प्रोफेसर उसके इनरवियर के बारे में बात करते थे, उसके पीरियड साइकिल पर चर्चा करता था. इसके साथ ही शादी आदि की भी बात करता था. बताया जाता है कि वह उसे देर रात फोन करता था. फिर जब छात्रा ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया, तब भी वह दोस्तों के जरिए उससे कॉन्टैक्ट करता रहता था. 

छात्रा ने सबसे पहले POSH नियमों के तहत यूनिवर्सिटी की इंटरनल कम्प्लेंट कमिटी से संपर्स किया. अब उसने सुरक्षित जांच की मांग की है, जिससे दूसरी लड़कियां आगे आकर बोलने का साहस जुटा सकें. पुलिस के अनुसार, करीब चार अन्य छात्राएं भी शिकायत लेकर सामने आई हैं.

प्रोफेसर को किया गया गिरफ्तार और निलंबित:

इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम, 1998 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 (पीछा करने के लिए) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस की एक स्पेशल टीम ने शुक्रवार शाम को तिरुनेलवेली से प्रोफेसर ज्ञानवेल बाबू को गिरफ्तार कर लिया. अब उसे पूछताछ के लिए चेन्नई ले जाया जा रहा है. शिकायत और कैंपस में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद, अन्ना यूनिवर्सिटी ने तुरंत प्रोफेसर को निलंबित कर दिया.