Weather IMD

Chandrayaan-3 Live Updates: इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय साराभाई बोले- मानवता के लिए बहुत बड़ी बात

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से रिएक्शन्स आ रहे हैं. चंद्रयान-3 आज (23 अगस्त 2023) चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. लैंडिंग से जुड़ी पल-पल खबरों पर नजर रखने के लिए आप इंडिया डेली लाइव के साथ जुड़ रहें.

Abhiranjan Kumar

Chandrayaan-3 Mission Moon Live Updates: भारत के अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को लेकर पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है. इसकी सफलता के लिए देश में दुआओं का दौर जारी है. चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से रिएक्शन्स आ रहे हैं. चंद्रयान-3 चांद पर आज (23 अगस्त 2023) बुधवार शाम 6 बजकर 04 मिनट पर लैंड करेगा. लैंडिंग से जुड़ी पल-पल खबरों पर नजर रखने के लिए आप इंडिया डेली लाइव के साथ जुड़ रहें.

Chandrayaan-3 Live Updates

भारत ने रचा इतिहास, चांद की सतह पर हुई चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

पसिस्थितियां अनुकूल, तय समय पर होगी लैंडिंग- इसरो चेयरमैन

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए मुस्लिम भाइयों ने मांगी दुआ

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित एक मस्जिद में दुआ करते मुस्लिम भाई

 

दीदी ने वैज्ञानिकों के प्रयासों को सराहा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. ममता ने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयासों की प्रशंसा भी की.

भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करे. पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है. मैं वैज्ञानिकों को प्रणाम करता हूं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है.

अहम होंगे 17 मिनट
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया 19 मिनट में पूरी होगी, जिसमें से 17 मिनट बेहद अहम होंगे. इस दौरान लैंडर के इंजन को सही समय और उचित ऊंचाई पर चालू करना होगा. सही मात्रा में ईंधन का उपयोग करना होगा. इसके साथ ही ये भी पता लगाना होगा कि लैंडिंग साइट सेफ है या नहीं.

प्रर्थाना कर रहे हैं लोग
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उत्तराखंड में माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून की तरफ से हरिद्वार में विशेष गंगा पूजन किया गया.

दरगाह में दुआ
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में प्रार्थना की गई. 

तैयार है चंद्रयान
बता दें कि भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. चंद्रमा की सतह पर लैंड करते ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा. चंद्रयान-3 मिशन पर 615 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के असफल होने के बाद चंद्रयान-3 मिशन की शुरुआत हुई थी. 14 जुलाई, 2023 को लॉन्च किया गया था.

यह भी पढ़ें: ISRO Moon Mission: ऐसे हुई थी मून मिशन की शुरूआत, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ