कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे से मिली नोटों की गड्डी, संसद में मचा बवाल...जांच की मांग
Abhishek Manu Singhvi: राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे नोटों की गड्डी बरामद हुई है, जिसके बाद राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है. इस मसले को लेकर बीजेपी नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं. वहीं कांग्रेस नेता बचाव कर रहे हैं.
Abhishek Manu Singhvi: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, "मैं सदस्यों को सूचित करना चाहता हूं कि कल सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन की नियमित जांच के दौरान, सुरक्षा अधिकारियों ने सीट संख्या 222 से नोटों की एक गड्डी बरामद की. सभापति ने कहा कि यह सीट मौजूदा समय में तेलंगाना राज्य से निर्वाचित अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है. यह मामला मेरे संज्ञान में लाया गया था, और मैंने सुनिश्चित किया कि जांच हो और यह जांच चल रही है."
सभापति की तरफ से यह बयान आने के बाद बीजेपी नेताओं ने इसपर राजनीति करना शुरू कर दी. राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा, "यह घटना बहुत ही असाधारण है. इससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है. महोदय, मुझे आपके फैसले पर भरोसा है कि विस्तृत जांच कराई जाएगी. वहीं "केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "...कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान का अपमान किया है और वे संविधान की बात कर रहे हैं. उन्होंने आपातकाल के दौरान बी.आर. अंबेडकर का अपमान किया. जनता पहले ही उन्हें विभिन्न राज्यों में सबक सिखा चुकी है."
Also Read
- तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या-अभिषेक की फोटो ने काटा बवाल, इंटरनेट पर फैंस के बीच उड़ाया गर्दा
- पर्थ के हीरो विराट कोहली को स्टॉर्क ने इस बार बनाया जीरो, वीडियो में देखें कैसे जाल में फंसाकर शून्य पर किया आउट
- मिठाई खाने के हैं शौकीन...तो एक बार जरूर देखें रसगुल्लें की पैकिंग का Video; मन हो जाएगा खराब
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा?
इस पूरी घटना पर जिस सांसद का नाम लिया गया, उनका भी बयान सामने आया है. कांग्रेस सांसद और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अभी तक इसके बारे में कभी नहीं सुना. मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपये का एक नोट साथ लेकर जाता हूं. मैंने इसके बारे में पहली बार सुना. मैं 12:57 बजे सदन पहुंचा और सदन 1 बजे उठा, फिर मैं 1:30 बजे तक कैंटीन में बैठा और फिर संसद से चला गया.