Budget 2026

तेजी से भर रहा सरकारी खजाना? बजट से पहले GST कलेक्शन के आंकड़े जारी, साल के पहले महीने में बंपर कलेक्शन

एक ओर बजट पेश किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. जिसमें साल के पहले महीने में भारी बढ़ोतरी देखी गई है.

Social Media
Shanu Sharma

नई दिल्ली: आज यानी 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया जा रहा है. इससे पहले जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा जारी किया गया है. जिसमें साल के पहले महीने में बंपर उछाल नजर आ रहा है. इस महीने राज्सव वृद्धि की वजह से 6.2 प्रतिशत कलेक्शन बढ़ा है और आंकड़ा 1.93 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. 

जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी तो हुई ही साथ में कुल रिफंड में कुल 3.1 प्रतिशत की गिरावट नजर आई है. अगर साल के पहले महीने में जीएसटी रेवेन्यू की बात करें तो यह लगभग  1.71 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. जिसमें तंबाकू उत्पादों से लगभग 5,768 करोड़ रूपये का कलेक्शन रहा. 

जीएसटी में कैसे हुई बढ़ोतरी?

जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 13,009 करोड़ रुपये का था. उस वक्त हानिकारक और अहितकर यानी सिन गुड्स पर एक्सट्रा टैक्स लगाए जाते थे. याद दिला दें कि सरकार की ओर से 2025 के सितंबर महीने में 375 सामानों पर जीएसटी दर कम कर दिए गए थे, जिसकी वजह से सामान सस्ता हो गया था. इसी के साथ पहले की तरह सिन गुड्स पर लगने वाले उपकर के बजाय केवल क्षतिपूर्ति उपकर लगाया जाने लगा. जिसका सीधा असर कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है. जनवरी महीने में ग्रॉस टैक्स कलेक्शन 4.8 प्रतिशत बढ़कर 1.41 लाख करोड़ रुपये पहुंच चुका है. वहीं आयात राजस्व में 10.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है. अभी यह लगभग 52,253 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. 

बजट पेश कर रही वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समय लोकसभा में अपना नौवां बजट पेश कर रही है. हर बार के परंपरा को निभाते हुए बजट पेश करने से पहले उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की और बजट टीम के साथ फोटो भी खिंचवाया. हर साल वित्त मंत्री का साड़ी भी चर्चा में रहता है. इस बार उन्हें मैजेंटा रंग की रेशमी साड़ी में देखा गया, साथ में उनके हाथ में  राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न वाले एक लाल रंग का पाउच भी देखा गया, जिसमें टैबलेट था. इस दौरान उनके मंत्रालय के छह सचिव भी मौजूद रहें. अभी के समय में सबकी नजर बजट की ओर है, कुछ ही देर में यह पता चल जाएगा कि यह बजट किन वर्गों के लिए सबसे खास था.