T20 World Cup 2026

सीरियल किलर बना देवर, भाभी को मारा फिर भतीजियों को किया खत्म, बोरे में भरकर फेंकी लाश

एक देवर ने अपनी भाभी और उसके दो मासूम बच्चों को पीट-पीटकर मार डाला. हत्या के बाद उसने शवों को बोरे में भरा और उसे तलाब में फेंक दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

India Daily Live

मध्य प्रदेश के रीवा में एक देवर ने अपनी भाभी का कत्ल कर दिया. उसने अपने दो मासूम भतीजियों को भी नहीं छोड़ा. सभी को पीट-पीटकर मार डाला. हत्या कर के शब को बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया. मामले से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया है. ये मामला रीवा जिले के गोविंदगढ़ के वार्ड 2 का है. 

पुलिस के मुताबिक मामूली विवाद के चलते आरोपी देवर शाहनवाज की अपनी भाभी से झगड़ा हुआ था. मामला इतना बढ़ गया कि उसने भाभी की स्टील की रॉड से मारकर उसकी हत्या कर दी. वह यहीं नहीं रुका उसने दो बच्चों को भी मार डाला और शब को बोरे में भरकर तलाब में फेंक दिया. जब ये घटना घटी उस वक्त कोई और घर पर मौजूद नहीं था. 

मृतक हसीना का पति काम के चलते घर से बाहर था. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को पकड़ लिया. शवों की तलाश के लिए टीम लगाई गई है. एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि शाहनवाज का भाभी हसीना से रात में झगड़ा हो गया. आवेश आरोपी ने महिला के सिर पर स्टील का रॉड मार दिया और गला दबाकर हत्या कर दी. उन्होंने आगे बताया कि उसने अपनी भाभी और उसके दो बच्चों को मारकर शव को तलाब में फेंक दिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.