'मम्मी आई लव यू... ', हैदराबाद में एक 21 साल की यूट्यूबर ने लगाई फांसी, मां को भेजा आखिरी संदेश
हैदराबाद में एक 21 साल की लड़की ने अपने ही घर पर फांसी लगा ली. हालांकि इससे पहले उसने अपनी मां को खास मैसेज भेजा, जो की दिल को छू जाने वाला है,
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक 21 साल की लड़की अपने किराए के घर में मृत पाई गई. मिल रही जानकारी के मुताबिक बोनू कोमाली की यह पार्ट-टाइम यूट्यूबर थी और साइंस के क्षेत्र में पढ़ाई भी कर रही थी. पुलिस ने इसे संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है और जांच में भावनात्मक परेशानी तथा रिश्ते में टूटन को मुख्य वजह मान रही है.
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की रहने वाली बोनू लगभग 11 महीनों से हैदराबाद में एक निजी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थीं. इसके अलावा यूट्यूब पर अपनी लाइफस्टाइल तथा पर्सनल वीडियो भी बनाती थी. पुलिस ने बताया कि हैदराबाद में वे वे माणिकोंडा क्षेत्र के चित्रपुरी कॉलोनी में अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही थीं.
मां को भेजा आखिरी संदेश
इस मामले में लड़की ने सुसाइड करने से पहले अपनी मां को एक खास मैसेज भी भेजा. लड़की की मां कुवैत में रहती हैं. मैसेज में उसने लिखा कि मम्मी मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, अच्छे से रहना और छोटे भाई का भी ख्याल रखना. इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया. मां ने लगातार की बार कॉल किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.
जिसके बाद मां ने तुरंत उसकी एक दोस्त मनसा को कॉल किया. मनसा जल्दी-जल्दी फ्लैट पहुंची लेकिन अंदर से दरवाजा बंद और कई बार खटखटाने पर भी उसन नहीं खुला. जिसके बाद दोस्त ने पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को भी कॉल किया. जिसके बाद दरवाजे की कुंडी तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची, जहां बोनू सीलिंग फैन से लटकी मिली.
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की तो पता चला कि वे एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ रिलेशनशिप में थीं. दोनों विशाखापत्तनम के रहने वाले थे, लेकिन कुछ महीनों में रिश्ते में विवाद बढ़ गया था. लड़के ने धीरे-धीरे डिस्टेंस बनाना शुरु कर दिया था. जिसकी वजह से लड़की काफी ज्यादा परेशान थी.
जांच में यह भी पता चला कि 6 महीने पहले भी लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन रिश्तेदारों ने उसे बचा लिया और काउंसलिंग भी कराई. जिसके बाद थोड़ी ठीक हुई लेकिन अपने अंदर बढ़ रहे दर्द को लड़की संभाल नहीं पाई और इस घटना को अंजाम दे दिया. घटनास्थल से एक डायरी भी मिली है, जिसमें एकतरफा लगाव का जिक्र किया गया है.
और पढ़ें
- करण कुंद्रा के टैटू ने मचाई हलचल! क्या सच में सीने पर गुदवाया तेजस्वी के लिए परमानेंट टैटू? क्या है पूरा सच
- 'मैनेजर है मैनेजर बनकर रह...', Gen Z लड़की ने बॉस को लास्ट मिनट में लीव कैंसल करने पर दिया धमाकेदार जवाब, वीडियो वायरल
- गुरुग्राम: गर्लफ्रेंड का इंटरव्यू रोकने के लिए भेज दी फर्जी बम की धमकी वाला ईमेल, प्यार में पागल आशिक ने मचाई दहशत