BJP national convention: बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन, मिशन हैट्रिक पर बनेगी रणनीति
BJP national convention: दिल्ली के भारत मंडपम में बीजेपी का दो दिलसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो गया है. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन होता है. इसमें चुनाव का रोडमैप रेडी होगा.
BJP national convention: बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया है. पीएम मोदी इसमें शामिल होने पहुंचे हैं. बीजेपी की इस महाबैठक में लोकसभा चुनाव का रोडमैप रेडी होगा. साथ ही बीते 10 साल की सत्ता के दौरान लिए गए पार्टी के बड़े और निर्णायक फैसलों पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया जाएगा. इस दौरान दो प्रस्ताव लाए जा सकते हैं.
11 हजार से ज्यादा पदाधिकारी भाग लेंगे
राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के देशभर से 11 हजार से ज्यादा पदाधिकारी भाग लेंगे. इस बैठक का मेन फोकस आगामी लोकसभा चुनाव है. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में NDA के 400 सीटों के जीत के लक्ष्य के लिए देशभर से डेलिगेट्स भाग ले रहे हैं. आज शनिवार (17 फरवरी) को फर्स्ट हाफ में डेलिगेट्स की मीटिंग होगी जिसमें पीएम मोदी भी मौजूद रह सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक दोपहर 3 बजे के बाद होगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्घाटन भाषण होगा और पीएम मोदी इसका समापन भाषण देंगे.
राम मंदिर निर्माण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव
बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में राम मंदिर निर्माण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी लाया जा सकता है. 3 राज्यों में पार्टी को मिली जीत पर भी धन्यवाद प्रस्ताव आ सकता है. साथ ही पिछले साल संसद से पास हुए महिला आरक्षण बिल पर भी धन्यवाद प्रस्ताव लाया जा सकता है. पार्टी राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भी नहीं छोड़ना चाहेगी. इसलिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भी कोई प्रस्ताव आ सकता है.
Also Read
हर लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय अधिवेशन
हर बार लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी एक बड़ा राष्ट्रीय अधिवेशन करती है. 2014 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का अधिवेशन दिल्ली के रामलीला मैदान में हुआ था. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले फिर से रामलीला मैदान में पार्टी ने राष्ट्रीय अधिवेशन किया था.