कंगना रनौत के ‘जनरेशन गटर’ बयान पर मचा बवाल, सौरव दास ने दिया जवाब
बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने छात्र प्रदर्शन पर टिप्पणी की है. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास पर तीखा हमला बोला है.
नई दिल्ली: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने छात्र प्रदर्शन पर टिप्पणी की है. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास पर तीखा हमला बोला है. कंगना ने छात्र प्रदर्शनकारियों को जनरेशन गटर, अगली और करप्ट कहा है. उन्होंने कहा कि इस गंदी भाषा को देखकर उन्हें हीलिंग और डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है.
कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इन रील्स को देखकर उन्हें बहुत परेशानी हो रही है और उन्हें डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है. उन्होंने प्रदर्शन में शामिल युवा महिलाओं पर भी तीखा हमला बोला. कंगना ने कहा कि ये महिलाएं ड्रग्स लेना, शराब पीना और माता-पिता की कमाई पर बिना शर्म के जीना अपनी आजादी समझती हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग इतने भ्रष्ट हैं कि अच्छी गृहिणी भी नहीं बन सकतीं.
Also Read
आखिर क्यों बढ़ा कंगना और CJP के बीच विवाद:
कंगना रनौत ने प्रदर्शनकारियों पर आरोप लगाया कि वे खुद को कॉकरोच कहते हैं और उसी तरह व्यवहार करते हैं. उन्होंने युवाओं की परवरिश पर भी सवाल उठाए. उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद CJP ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.