सड़कों पर भीख मांगते नजर आए देश के सबसे अमीर विधायकों में शुमार पराग शाह, वीडियो वायरल

देश के सबसे अमीर विधायकों में शामिल पराग शाह मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते दिखे. अपने गुरु के आदेश पर उन्होंने आत्मिक अनुभव और जन-जीवन समझने के लिए यह कदम उठाया.

@vijaymishra647
Sagar Bhardwaj

फिल्म 'नायक' में एक दिन के मुख्यमंत्री की कहानी तो सबने देखी है, लेकिन मुंबई में असल जिंदगी का एक अनोखा मामला सामने आया है. देश के सबसे अमीर विधायकों में शुमार पराग शाह सड़कों पर फटेहाल कपड़ों में भीख मांगते और झाड़ू लगाते नजर आए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गुरु के आदेश पर बदला हुलिया

घाटकोपर से विधायक पराग शाह के पास 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. उन्होंने अपने गुरु के आदेश का पालन करते हुए आत्मिक ज्ञान और जमीनी हकीकत को समझने के लिए यह प्रयोग किया. उन्होंने साधारण कपड़े पहनकर अपना रूप बदला और दिनभर भिखारी बनकर अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में घूमते रहे.


दया, उपेक्षा और कड़वे अनुभवों का सामना

भीड़भाड़ वाले घाटकोपर में दिन बिताने के दौरान उन्हें आम जनता के कड़वे अनुभवों से गुजरना पड़ा. कुछ लोगों ने दया दिखाकर मदद की, तो कईयों ने उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया. भेष बदलने के कारण पूरे दिन सड़कों पर कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया, जिससे उन्हें आम नागरिकों के दैनिक संघर्ष का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ.

सराहनीय कदम और गहरी सीख

करोड़ों के मालिक होने के बावजूद गुरु की सीख पर सड़कों पर उतरने के इस कदम की हर तरफ चर्चा हो रही है. विधायक पराग शाह अब अपनी सामान्य भूमिका में लौट आए हैं, लेकिन इस एक दिन के प्रयोग ने उन्हें जीवन का एक ऐसा सीख दिया है जो वे और उनके मतदाता कभी नहीं भूलेंगे.