राजस्थान में 10 दिसंबर को BJP विधायक दल की बैठक, जानें CM के नाम पर किसकी लग सकती है लॉटरी!

राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान को लेकर बीजेपी अब एक्शन मोड में नजर आ रही है. विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद 10 दिसंबर को जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान को लेकर बीजेपी अब एक्शन मोड में नजर आ रही है. विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद 10 दिसंबर को जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है. इस बैठक में राजस्थान के अगले CM के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. बीजेपी आलाकमान की तरफ से भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक में विधायकों की पंसद पूछने के साथ-साथ और आलाकमान की पंसद का नाम का प्रस्ताव भी रखेंगे. उसके बाद सर्वसम्मति से सीएम पद के नाम का ऐलान किया जाएगा. बीजेपी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. अब ये तीनों पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री नाम के चयन को लेकर विधायकों से बातचीत करेंगे और किसी एक नाम पर सर्वसम्मति बनाएंगे.

बाबा बालकनाथ ने जेपी नड्डा से की मुलाकात 

राजस्थान के सीएम के रेस में बाबा बालकनाथ, वसुंधरा राजे, जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का नाम शामिल है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इनमें से कि चेहरे की सीएम पद पर लॉटरी लगती है. इसी बीच तिजारा सीट से विधायक चुने गए बाबा बालकनाथ ने दिल्ली में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है.  

जानें चुनावी राज्यो में BJP का कैसा रहा प्रदर्शन?

राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 115 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है तो वहीं कांग्रेस 69 सीटों से संतोष करना पड़ा है. ऐसे में अब पार्टी के सामने मुख्यमंत्री चुनने की चुनौती है. सीएम पद की रेस के बीच पूर्व सीएम रहीं वसुंधरा राजे भी बीते दिनों अपने आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों को रात्रिभोज पर आमंत्रित करके सियासी तौर पर बड़ा दांव चला था. ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि राजस्थान में CM पद का ताज किसके सर सजता है.