बीजेपी ने चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष का किया ऐलान, हर्ष मल्होत्रा के पास दिल्ली की कमान
भारतीय जनता पार्टी ने आज यानी गुरुवार को बड़ा बदलाव करते हुए चार नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है. घोषित किए गए राज्यों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा शामिल है. तो चलिए जानते हैं किस राज्य में कौन नए अध्यक्ष बनाए गएं.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज यानी गुरुवार को 4 राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है. इन चार राज्यों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा शामिल है. पार्टी की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली इकाई, केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
इनके अलावा अर्चना गुप्ता को बीजेपी की हरियाणा इकाई और अभिषेक देबराय को त्रिपुरा प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया है. बता दें कि दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे. वही पंजाब में सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं अर्चना गुप्ता ने मोहन लाल बडोली औक अभिषेक देबराय ने राजीव भट्टाचार्य की भूमिका संभालेंगे.
केवल सिंह ढिल्लों का राजनीतिक करियर
Also Read
केवल सिंह ढिल्लों की बात करें तो बरनाला से पूर्व विधायक हैं. वे लंबे समय से पंजाब की राजनीति में सक्रिय रहे हैं. उन्होंने 2007 से 2017 तक कांग्रेस की ओर से कमान संभाला था. इसके बाद वे BJP में शामिल हो गए. हालांकि 2017 से 2019 के चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने एक सिख चेहरे को आगे बढ़ाकर राज्य में अपनी पैठ बढ़ाने की रणनीति अपनाई है.
दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा को मिली कमान
दिल्ली बीजेपी की कमान संभालने वाले हर्ष मल्होत्रा पहली बार लोकसभा सांसद चुने गए हैं. वे पूर्वी दिल्ली सीट से विजयी हुए और वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने दिल्ली नगर निगम में पार्षद और महापौर के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 2024 के चुनाव में उन्होंने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को करीब 94 हजार वोटों से हराया था.
हरियाणा बीजेपी की नई अध्यक्ष अर्चना गुप्ता पानीपत की रहने वाली हैं. नियुक्ति से पहले वे प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत थीं. उनका अनुभव पार्टी को हरियाणा में आगामी चुनावी चुनौतियों से निपटने में मदद करेगा. त्रिपुरा में अभिषेक देबराय को नई जिम्मेदारी दी गई है. उनका चयन युवा और सक्रिय नेतृत्व को बढ़ावा देने का संकेत देता है. ये नियुक्तियां बीजेपी के अंदरूनी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और विभिन्न राज्यों की स्थानीय जरूरतों के अनुसार नेतृत्व तैयार करने की दिशा में उठाया गया कदम है.