menu-icon
India Daily

भुवनेश्वर ब्लास्ट का CCTV  फुटेज आया सामने, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर

भुवनेश्वर में 27 जनवरी को एक ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस ब्लास्ट का वीडियो जारी हो गया है.

Shilpa Shrivastava
भुवनेश्वर ब्लास्ट का CCTV  फुटेज आया सामने, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर
Courtesy: X @SilentBriefHQ

भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के सुंदरपाड़ा इलाके में 27 जनवरी को एक जबरदस्त धमाका हुआ. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है. इससे पता चला है कि यह धमाका कितना बड़ा था. इसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनमें से दो की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई. 

इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक रिहायशी बिल्डिंग की छत पर लगी पानी की टंकियों के पीछे से अचानक से ब्लास्ट हो गया. इससे आसमान में धुएं का घना गुबार उठने लगा. यह धमाका इतना जोरदार था कि आस-पड़ोस में शॉकवेव फैल गई. लोग धमाका सुनकर बाहर निकल आए. 

कैसे हुआ था धमाका?

सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट तब हुआ जब छत पर विस्फोटक सामान रखा जा रहा था. इस दौरान 4 लोग गंभीर रूप से घाल हो गए थे. इन्हें इलाज के लिए कैपिटल हॉस्पिटल ले जाया गया था और फिर इन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों बाद, एक महिला और उसके बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई.

भुवनेश्वर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने शाहनवाज मलिक को इस मामले का मुख्य आरोपी बताया है. जांचकर्ता इस मामले की जांच गैर-कानूनी बम बनाने के एंगल से कर रहे हैं. शुरुआती जांच के अनुसार, शाहनवाज मलिक, अपने साथी अमिया मलिक, अपनी मां और एक और साथी के साथ अपने घर की छत पर एक्सप्लोसिव डिवाइस बना रहे थे. यहां से गनपाउडर बरामद किया गया. इससे बम बनाने की एक्टिविटी का शक और पक्का हो गया.

NIA संभाल रही जांच: 

मामले की गंभीरता को देखते हुए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने केस को अपने हाथ में ले लिया है. इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है. बता दें कि इससे पहले तक लोकल पुलिस ही इस मामले की जांच कर रही थी और इसके लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम भी बनाई थी.

इस सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से चेक किया जा रहा है. फॉरेंसिक सबूत इक्ट्ठा कर रहे हैं. धमाके की सही वजह पता लगाई जा रही है. 

सम्बंधित खबर