भजनलाल शर्मा ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, बतौर CM जल्द लेंगे शपथ
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दो उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है.
नई दिल्ली: राजस्थान में विधायक दल की बैठक सीएम के नाम पर मुहर लग गयी है. भजन लाल शर्मा को मध्य प्रदेश के अगले नए मुख्यमंत्री होंगे. दिल्ली से जयपुर भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित विधायकों से चर्चा करने के बाद सीएम के नाम के तौर पर भजन लाल शर्मा के नाम का ऐलान किया है. राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दो उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है.
'भजन लाल शर्मा ने सरकार बनाने का दावा किया पेश'
सांगनेर सीट से विधायक है भजनलाल शर्मा
संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले भजनलाल शर्मा पहली बार सांगनेर सीट विधानसभा चुनाव में जीत हासिल किया था. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को उन्होंने 48081 वोटों से हराया है. भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक चुने गए है. वो प्रदेश BJP इकाई में 4 बार प्रदेश महामंत्री रहे है. वो संगठन के आदमी और आलाकमान के करीबी माने जाते हैं. इसके साथ वो ब्रहाम्ण समुदाय से ताल्लुक रखते है.