कैसा खाना बना है...? शिकायत करने वाले बोरवेल ऑपरेटर की कर दी हत्या, 5 गिरफ्तार
Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में बोरवेल ऑपरेटर की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने खाने को लेकर शिकायत की थी. खाने का स्वाद उसे पसंद नहीं आया था, लिहाजा उसने इसकी शिकायत की. वारदात की जानकारी के बाद मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत पड़ताल की जा रही है.
Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में एक शख्स की इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने खाने को लेकर शिकायत की थी. पुलिस के अनुसार, मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी, पीड़ित के साथ एईसीएस लेआउट में काम करते थे. परप्पना अग्रहारा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 101 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों की पहचान के लिए जांच शुरू की और पाया कि कई लोग लापता हैं.
रविवार देर रात बेंगलुरु में बोरवेल ड्रिलिंग मशीन के 47 साल के ड्राइवर और ऑपरेटर की इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उन्होंने सहकर्मियों की ओर से पकाए गए खाने के स्वाद और गुणवत्ता के बारे में शिकायत की थी. सोमवार को बेंगलुरु पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर छोड़ने की फिराक में जुटे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
तमिलनाडु के त्रिची का रहने वाला था सुरेश
मृतक की पहचान तमिलनाडु के त्रिची निवासी सुरेश के रूप में हुई है, जिसका शव एईसीएस लेआउट में एक साइट पर मिला. पुलिस ने सुरेश के साथ काम करने वाले मध्य प्रदेश के रहने वाले 29 साल के सहदेव आर्य, 20 साल के सुनील नावडे, 25 साल के दिनेश वीके, 40 साल के अलकेश पानसे और 21 साल के संजय काजडे को गिरफ्तार किया है.
परप्पना अग्रहारा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 101 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है. पूछताछ के दौरान पुलिस ने पाया कि सुरेश खाने के स्वाद और क्वालिटी से खुश नहीं था. पुलिस के मुताबिक, शुरू में सुरेश ने अपना गुस्सा जाहिर किया और खाना खराब तरीके से पकाने के लिए दूसरों को गाली दी. जब बहस बढ़ गई, तो आरोपी ने उसे लोहे के पाइप से मारा और मौके पर ही उसकी हत्या कर दी.
तीन साल से बेंगलुरु आना-जाना करता था सुरेश
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरेश एक निजी कंपनी से जुड़ा था और वह अक्सर बेंगलुरु आता था. तीन साल से बोरवेल खोदने के लिए शहर में आता-जाता था. अधिकारी ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने होम टाउन वापस जाने की योजना बना रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
और पढ़ें
- कोलकाता रेप, मर्डर केस: दो बार गला घोंटकर हत्या, फिर रेप... ट्रेनी डॉक्टर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या-क्या?
- 'पुलिस तो आर्मी के बाप हैं...', कमांडो को बुरी तरह पीटा और जलील किया, थाने पहुंच गए मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़
- बलात्कार, हत्या जैसे संगीन जुर्म, फिर कैसे बार-बार राम रहीम को मिल जाता है फरलो और पैरोल?