Valentine Day 2026

भारतीय मुसलमानों को लेकर गुलाम नबी आजाद के बयान का बजरंग दल, VHP ने किया स्वागत, कही ये बड़ी बात

Bajrang Dal, VHP On Ghulam Nabi: भारतीय मुसलमानों को लेकर गुलाम नबी आजाद के बयान के बयान के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. इसी बीच बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने भी गुलाम नबी आजाद के बयान का स्वागत किया है.

Purushottam Kumar

नई दिल्ली: भारतीय मुसलमानों को लेकर गुलाम नबी आजाद के बयान के बयान के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. इसी बीच बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने भी गुलाम नबी आजाद के बयान का स्वागत किया है. दरअसल बीते दिनों गुलाम नबी आजाद ने भारतीय मुसलमानों को लेकर एक बयान देते हुए कहा था कि अधिकांश भारतीय मुसलमान हिंदू धर्म से परिवर्तित हो गए हैं और इसका उदाहरण कश्मीर घाटी में पाया जा सकता है. बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने गुलाम नबी आजाद के इस बयान को एक अनुकूल संकेत बताते हुए कहा कि यह हिंदुत्व संगठनों के रुख के अनुरूप है.

'आजाद का बयान अनुकूल संकेत'
नीरज दौनेरिया ने पीटीआई-भाषा से बातचीत के क्रम में कहा कि गुलाम नबी आजाद का बयान एक अनुकूल संकेत है क्योंकि बजरंग दल लंबे समय से यह कहता रहा है कि इस देश के मुस्लिम और ईसाई हिंदू धर्म से परिवर्तित हुए हैं. विश्व हिंदू परिषद के संगठन महासचिव विनायक राव देशपांडे ने उनके बयान का स्वागत किया है.

ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir में कई जगहों पर NIA का एक्शन, आतंकवाद और टेरर फंडिंग केस में हो रही है छापेमारी

क्या बोले थे गुलाम नबी आजाद
गौरतलब है कि बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने भारतीय मुसलमानों को लेकर एक बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि भारत के मुसलमान मूल रूप से हिंदू थे जो बाद में कन्वर्ट हो गए. उन्होंने आगे कहा था कि भारत में इस्लाम 1500 साल पहले अस्तित्व में आया था जबकि हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना है. उन्होंने कहा कि 10-20 मुसलमान होंगे जो मुगल सेना के सैनिक होंगे और भारत आए होंगे. बाकी सब हिंदू से ही कन्वर्ट हुए हैं मुसलमान में. आजाद ने कहा था कि इसकी मिसाल हमारे कश्मीर में है. कश्मीर में कौन था 600 साल पहले मुसलमान? सब कश्मीरी पंडित थे.

ये भी पढ़ें: सचिन को 'लप्पू और झींगुर' कहने वाली पड़ोसन के समर्थन में 10 वकील, फ्री में केस लड़ने का किया ऐलान