फिर दुल्हन बनीं राखी सावंत, तीसरी बार ड्रामा क्वीन करने जा रहीं शादी? वायरल हुआ वीडियो

ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा ऐसा कोई ना कोई ड्रामा करती हैं जिससे वह सुर्खियों में आ जाती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दुल्हन बनी हुई नजर आ रही हैं.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपनी हरकतों से चर्चा बटोर रही हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पूरी तरह दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं. हाथ में वरमाला थामे हुए राखी पैपराजी के सामने खड़ी हैं और मजाकिया अंदाज में कह रही हैं- 'आज मैं पूरी एक्जोटिक दुल्हन बनी हूं.' 

फिर दुल्हन बनीं राखी सावंत

इस वीडियो ने लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी है कि क्या राखी सावंत फिर से शादी करने वाली हैं? वीडियो में राखी गोल्डन कलर की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके बालों में गुलाब के फूलों से हार्ट शेप बनाया गया है, जो काफी अट्रैक्टिव दिख रहा है. भारी मेकअप, ज्वेलरी और दुल्हन वाली सज्जा में वे पैपराजी से बातें कर रही हैं. एक पल में वे काफी खुश नजर आती हैं, तो अगले ही पल पैपराजी पर नाराज होकर कहती हैं- 'मैं मंजुलिका दिख रही हूं क्या? तेरी मां मंजुलिका!' 

उनका यह ड्रामेटिक अंदाज देखकर फैंस हंस पड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा- 'फूलदान लग रही हैं!' तो किसी ने मजाक में कहा- 'इन्हें 'द 50' शो में क्यों नहीं लिया जाता?' कई लोग पूछ रहे हैं कि यह शादी का वीडियो है या फिर कोई प्रैंक/शूट? राखी के फैंस और ट्रोल्स दोनों ही एक्टिव हो गए हैं.

तीसरी बार ड्रामा क्वीन करने जा रहीं शादी?

राखी सावंत की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में रही है. उन्होंने दो शादियां की हैं, लेकिन दोनों ज्यादा समय नहीं टिकीं. पहली शादी रितेश के साथ थी, जो जल्दी खत्म हो गई. दूसरी शादी आदिल खान दुर्रानी से काफी ड्रामेटिक रही. दोनों के बीच घरेलू हिंसा के आरोप लगे, आदिल को गिरफ्तार भी किया गया था. करीब पांच महीने जेल में रहने के बाद वे बाहर आए, लेकिन रिश्ता टूट गया. 2023 में दोनों अलग हो गए थे.

हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करती हैं राखी सावंत

राखी अक्सर ऐसे वीडियो और बयानों से ध्यान खींचती हैं. कभी पाकिस्तान में निकाह की बात करती हैं, तो कभी किसी एक्टर के साथ शादी की अफवाहें फैलाती हैं. यह वीडियो भी शायद उनकी उसी स्टाइल का हिस्सा हो. राखी सावंत का यह अंदाज देखकर साफ है कि वे लाइमलाइट से दूर नहीं रह सकतीं.