IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

फिर मुश्किलों में बाबा रामदेव, दिव्य दंत मंजन में मांसाहारी तत्व मिलने के आरोप, HC ने किया तलब

याचिकाकर्ता ने आगे कहा कि उनका परिवार इससे आहत हुआ है क्योंकि धार्मिक भावनाओं के कारण उनका परिवार केवल शाकाहारी उत्पाद का ही इस्तेमाल करता है लेकिन जब से पता चला है कि दिव्य दंत मंजन मेंसमुद्रफेन का इस्तेमाल हुआ है उनकी भावनाएं आहत हुई हैं.

ani
India Daily Live

Delhi News: योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पतंजलि के कुछ उत्पादों को लेकर भ्रामक प्रचार मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब बाबा पर एक और नई मुसीबत आन पड़ी है.

दिव्य दंत मंजन में मिले मांसाहारी तत्व

दिल्ली हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव से जुड़े पतंजलि के दिव्य दंत मंजन को शाकाहारी प्रोडक्ट के रूप में प्रचारित करने के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी किया है. जस्टिस संजीव नरुला की बेंच ने शुक्रवार को पतंजलि, दिव्य फार्मेसी, बाबा रामदेव, केंद्र सरकार और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया. मामले की अगली सुनवाई नवंबर में होगी.

यतिन शर्मा ने दायर की थी याचिका
दिव्य दंत मंजन में मांसाहारी तत्व मिलने को लेकर वकील यतिन शर्मा ने याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकीलों स्वप्निल चौधरी और प्रशांत गुप्ता ने कहा था कि दिव्य दंत मंजन के पैकेट पर ग्रीन डॉट दर्शाया गया है जो बताता है कि प्रोडक्ट शाकाहारी है लेकिन दिव्य दंत मंजन में मछली के अंश शामिल हैं.

गलत ब्रांडिंग का आरोप

याचिका में कहा गया है कि कानून के मुताबिक, किसी भी दवाई को शाकाहार या मांसाहार की श्रेणी में रखना जरूरी नहीं है लेकिन मंजन पर गलत तरीके से ग्रीन डॉट दिया गया है जो ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत प्रोडक्ट की गलत ब्रांडिंग है.

मेरा परिवार हुआ आहत

याचिकाकर्ता ने आगे कहा कि उनका परिवार इससे आहत हुआ है क्योंकि धार्मिक भावनाओं के कारण उनका परिवार केवल शाकाहारी उत्पाद का ही इस्तेमाल करता है लेकिन जब से पता चला है कि दिव्य दंत मंजन मेंसमुद्रफेन का इस्तेमाल हुआ है उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. समुद्रफेन मंछली से निकाला जाता है.