T20 World Cup 2026

CM हिमंत बिस्व सरमा के फेसबुक अकाउंट पर साइबर अटैक, पाकिस्तान से जुड़े तार...जांच जारी

Himanta Biswa Sarma facebook Account: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि अज्ञात हैकरों ने उनके फेसबुक अकाउंट हैक करने का प्रयास किया है. 

Amit Mishra

Himanta Biswa Sarma facebook Account Hack: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) के फेसबुक अकाउंट को हैकर्स ने निशाना बनाने की कोशिश की है. इसकी जानकारी खुद सीएम सरमा ने दी है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अज्ञात हैकर्स ने आज शाम मेरा फेसबुक अकाउंट हैक करने का प्रयास किया. प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि हैकर पाकिस्तान (Pakistan) से संबंध रखता है. अपराधियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है.

सीएम सरमा ने किया ट्वीट 

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, "अज्ञात हैकरों ने आज शाम मेरा फेसबुक अकाउंट हैक करने का प्रयास किया. प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि हैकर पाकिस्तान से काम कर रहा होगा. अपराधियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है."