असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैसे करेगी वापसी ! जानें नॉर्थ ईस्ट के सबसे बड़े राज्य में क्यों अजेय होती जा रही है भगवा लहर?
असम में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तीन MLA ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. इससे पहले भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने भी बीजेपी का दामन थामा था.
असम में विधानसभा चुनाव होना है, उससे पहले लगातार कांग्रेस का विकेट डाउन होता जा रहा है. विपक्षी पार्टी को गुरुवार को एक और तगड़ा झटका तब लगा जब कांग्रेस के तीन मौजूदा एमएलए ने पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया.
असम के 126 सीटों पर अप्रैल में चुनाव होना है. हालांकि तारीख की घोषणा से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार को जारी कर दी. जिसके बाद आज यानी गुरुवार को तीन एमएलए ने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया.
कांग्रेस के किन नेताओं ने छोड़ी पार्टी?
कांग्रेस की ओर से कमलाख्या डे पुरकायस्थ, शशिकांत दास, और बसंत दास ने पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया. असम बीजेपी प्रेसिडेंट दिलीप सैकिया ने इन तीनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई. जिसमें केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा भी शामिल हुईं. इस इंडक्शन में कांग्रेस के केवल तीन नेता ही नहीं बल्कि दो और बड़े नेताओं ने पार्टी की शपथ ली. जिसमें कांग्रेस के पूर्व जॉइंट सेक्रेटरी पारशा बॉब कलिता और तृणमूल कांग्रेस यानी TMC के पूर्व जनरल सेक्रेटरी कंगकन नाथ भी शामिल थे.
सीएम सरमा ने नए सदस्यों का किया स्वागत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया. इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कहा कि ये पिछले दो सालों से बीजेपी को अंदरूनी रूप से सपोर्ट कर रहे थे. नेताओं का चुनाव से ठीक पहले पार्टी से पलटी मारना कांग्रेस के लिए खतरे का संकेत बताया जा रहा है. वहीं बीजेपी में भी भरोसेमंद उम्मीदवारों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या बीजेपी दल-बदलने वाले नेताओं को टिकट देगी.
हालांकि सीएम सरमा ने साफ कहा है कि इनके नाम चुनाव समिति को विचार के लिए भेजे जाएंगे. असम में चुनाव से पहले कांग्रेस के कई हाई-प्रोफाइल नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ने का फैसला लिया है. इससे पहले 22 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने भी बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया था. उनके अलावा MLA अब्दुल राशिद मंडल और शर्मन अली अहमद ने रायजोर दल का दामन थामा था
और पढ़ें
- 'तीन तलाक देने के बाद देवर से हलाला के लिए प्रताडना...', 26 साल की रेहाना खातून की आपबीती सुन हिल जाएंगे
- इजरायल ने F-35I अदीर लड़ाकू विमान से ईरान का फाइटर जेट मार गिराया, IDF ने जारी किया हवा में ऑपरेशन का हैरतअंगेज वीडियो
- भारतीय सेना ने 25000+ पदों पर अग्निवीरों की निकाली बंपर भर्ती, देश की सेवा करने का गोल्डन चांस, यहां जानें हर अपडेट