आतिशी के वोट काटने के आरोपों पर केजरीवाल ने शेयर किया नितिन गडकरी का वीडियो, कहा- ...सख्त सजा मिलनी चाहिए
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा था कि केंद्र सरकार मतदाता सूचियों से आम आदमी पार्टी के समर्थकों के नाम कटवाकर चुनाव प्रक्रिया में छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही है क्योंकि बीजेपी को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का डर है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा था कि केंद्र सरकार मतदाता सूचियों से आम आदमी पार्टी के समर्थकों के नाम कटवाकर चुनाव प्रक्रिया में छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही है क्योंकि बीजेपी को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का डर है.
हालांकि भाजपा ने आतिशी के इन आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के अपने अन्य सहयोगियों की तरह आसन्न चुनावी हार के कारण इस तरह की बयानबाजी कर रही है. आतिशी के दावे का समर्थन करते हुआ आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि इस वीडियो को जरूर देखिए.
क्या है वीडियो में
इस वीडियो में नितिन गडकरी पत्रकार राजदीप सरदेसाई को दिए इंटरव्यू में कह रहे हैं कि मेरे समय में चुनाव के दौरान मेरे समर्थक वोटरों के 3.5 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटा लिए गए थे. यानी गडकरी ने आतिशी के उस दावे की पुष्टि की है कि वोटर लिस्ट से वोटरों का नाम हटाया जा सकता है.
Also Read
ऐसा करने वालों को सख्त सजा मिले
नितिन गडकरी का वीडियो शेयर कर अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'गडकरी जी का ये वीडियो ज़रूर देखिए। वो कह रहे हैं कि उनके 3.5 लाख वोट काटे गए थे। कल दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के लाखों वोट काटने की साज़िश चल रही है। अगर विरोधियों के वोट काटना इतना आसान है तो फिर जनतंत्र कहाँ बचा, संविधान कहाँ बचा? ये सब कौन करवा रहा है? ऐसा करने वालों को तो सख़्त सज़ा मिलनी चाहिए। पर सज़ा देगा कौन? जब माँझी नाँव डुबाये, तो कौन बचाये…'